Anupama के रोल के लिए कौन थी मेकर्स की पहली पसन्द? रूपाली गांगुली और इस एक्ट्रेस के बीच था कड़ा मुकाबला

रूपाली गांगुली ने अनुपमा के रोल में चार-चांद लगा दिया. अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वो दर्शकों के दिल में उतर गई. इस किरदार के लिए एक और एक्ट्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था. चलिए आपको बताते है उस एक्ट्रेस का नाम.

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा हर बार टीआरपी रिपोर्ट में सबसे आगे रहता है. ये सीरियल अभी तक किसी को अपने आगे टिकने नहीं देता. इन दिनों शो का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. अनुज के ना होने से अनुपमा खुद को बेहद बेबस महसूस कर रही है. अनुपमा यानी रूपाली के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आपको बता है कि इस रोल के लिए रूपाली और अमी त्रिवेदी के बीच कड़ा टक्कर था.

अमुपमा के लिए रूपाली गांगुली- अमी त्रिवेदी में था टक्कर

रूपाली गांगुली ने अनुपमा के रोल में चार-चांद लगा दिया. अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से वो दर्शकों के दिल में उतर गई. इस किरदार के लिए अमी त्रिवेदी को भी चुना गया था. उनके ऑडिशन से राजन शाही काफी खुश हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी हुई, लेकिन रूपाली को आखिरी में ये रोल मिला.

अमी को मिला ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो

हालांकि राजन शाही ने अमी त्रिवेदी से वादा किया कि वो उन्हें ऐसी ही दमदार भूमिका देंगे. जिसके बाद अमी को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर्षद चोपड़ा की मां का किरदार मिला. बता दें कि अमी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा ‘कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन’, ‘किट्टू सब जनता है’, ‘पापड़ पोल’, टेडी मेडी फैमिली में नजर आ चुकी है.

Also Read: Sasural Simar Ka 2: खत्म होने जा रहा ‘ससुराल सिमर का 2’ शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, जानें लेटेस्ट अपडेट
अनुपमा लेटेस्ट ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो कांता और भावेश अनुपमा के लिए काफी परेशान है. अनुज का माया की कार से एक्सीडेंट हो जाता है और वह उसे अपने साथ ले जाती है क्योंकि वह छोटी अनु से मिलना चाहता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कांता शाह परिवार को अनुपमा की शादी खत्म होने के लिए सभी को दोषी ठहराएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >