Controversy 2022: तारक मेहता-टप्पू ने छोड़ा शो, निक्की तंबोली से ED की पूछताछ, जानें सालभर के टॉप 6 विवाद

वर्ष 2022 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और हम सभी ने कई उतार-चढ़ावों को पार किया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस साल टीवी इंडस्ट्री में सबसे बड़ा विवाद कौन सा रहा, कौन से सेलेब्स सुर्खियों में छाये रहें. इसमें चारु असोपा और राजीव सेन का नाम सबसे ऊपर है.

तारक मेहता का चश्मा से शैलेश लोढ़ा और राज अनादकट हुए बाहर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस उस वक्त दुखी हो गए, जब शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया. उनके जाने से फैंस काफी दुखी हो गए. बाद में राज अनादकट, जो टप्पू का किरेदार के रुप में नजर आते थे. वो भी शो से बाहर हो गए.

चारु असोपा और राजीव सेन का तलाक

चारु असोपा और राजीव सेन की शादी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. हालांकि इस कपल अपनी तलाक की खबरों को लेकर विवादों में घिरे रहे. दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए. चारु ने सुष्मिता सेन के भाई पर बेवफाई और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया.

निक्की तंबोली से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

निक्की तम्बोली का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उनसे कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछताछ की गई. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा अभिनेत्री निक्की तंबोली को मामले की जांच के लिए जेल ले गई.

महक चहल ऑनलाइन ठगी का शिकार

नागिन 6 फेम अभिनेत्री को तब झटका लगा, जब वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई. महक चहल 12 जुलाई को ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड का शिकार हुईं और उन्हें 49 हजार रुपये गंवाने पड़े. उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस स्टेशन की साइबर विंग ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

पारस कलनावत ने छोड़ था अनुपमा

पारस कलनावत के फैंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब एक्टर ने शो अनुपमा को अलविदा कह दिया था. उनका मानना था कि शो में उन्हें ज्यादा दिखाया नहीं जा रहा है. बता दें कि हाल ही में उन्हें रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 में देखा गया था.

शिल्पा शिंदे ने झलक दिखला जा 10 जजों पर लगाया आरोप

शिल्पा शिंदे हाल ही में झलक दिखला जा 10 में पार्ट लिया था. हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने जज करण जौहर पर कई आरोप लगाया. उन्होंने कहा था कि वो प्रोड्यूसर हैं, न की डांस कोरियोग्रॉफर. उन्हें कोई हक नहीं बनता की मुझे अंक दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >