Top 5 Indian Horror TV Shows: इन शॉरर टीवी शोज को देखकर अंधेरे में जाने से लगेगा डर, जपने लगेंगे हनुमान चालीसा

आज आपको टॉप 5 भारतीय हॉरर टीवी शो के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी किसी को भी डरा सकती है. इसकी डरावनी कहानी आपको भगवान का नाम लेने के लिए मजबूर कर देगी.

Top 5 Indian Horror TV Shows: टीवी की दुनिया में अबतक कई डरावने शोज आ चुके हैं. लेकिन कुछ शोज ऐसे है, जो आज भी लोगों को याद है. उन शोज की कहानी इतनी डरावनी थी कि फैंस अकेले रात में अपने कमरे में सो नहीं पाते थे.

Aahat

भारतीय हॉरर टीवी शो में आहट का नाम सबसे आगे आता है. आहट की कहानी इतनी डरावनी और भयानक थी कि आप रात में अकेले सो नहीं पाते. सीरियल साल 1995 में शुरू हुआ था साल 2001 तक चला था. शो की कहानी हर बार नयी होती थी. इसमें काला साया, भूत, चुडैल, जॉम्बी, प्रेत की स्टोरीज दिखाई जाती थी. शो की कहानी इतनी डरावनी थी कि लोग इसे देखने के बाद अकेले अपने कमरे में सो नहीं पाते थे.

Fear files

सीरियल फियर फाइल्स: डर की सच्ची तसवीरें जी टीवी पर आता था. शो में भारत भर में डरावनी और रहस्यमयी फोटोज के पीछे की कहानी दिखाता था. हर एपिसोड में एक कहानी दिखाई जाती थी, जिसे असल में लोगों ने फील किया था. एपिसोड के अंत में विशेषज्ञों की राय शामिल होती थी.

Ssssh koi hai

शशशश…कोई है शो स्टार प्लस पर आया था और फिर स्टार वन पर आने लगा था. इसके तीन सीजन आए थे. शो के टोटल 350 से ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे. शो की डरावनी कहानियां ने दर्शकों को अपने सीट से बांधे रखा था.

Darr sabko lgta hai

शो डर सबको लगता है को बिपाशा बसु ने होस्ट किया था. एंड टीवी पर शो साल 2015 में शुरू हुआ था और इसके 26 एपिसोड आए थे. हर हफ्ते दो नया एपिसोड टेलीकास्ट होता था, जिसमें भूत- प्रेत, चुड़ैल की स्टोरी दिखाई जाती थी.

जी टीवी का हॉरर शो ‘वो’ में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और लिलिपुट ने काम किया था. शो में सात टीनएजर्स की कहानी दिखाई जाती है, जो बुरी ताकत से लड़ते हैं. येसाल 1998 में आया था.

Also Read-हॉरर फिल्म के बाद अब पारिवारिक फिल्‍म करना चाहती हूं : बिपाशा बसु

Also Read- Savi OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म सावी, दिव्या खोसला का दिखेगा खतरनाक अंदाज

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >