Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील

Toaster OTT Release: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की मजेदार कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ 14 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी. जानिए कहानी और स्टार कास्ट.

Toaster OTT Release Date: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ अब आखिरकार रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने आज एक मजेदार वीडियो के साथ इसकी अनाउंसमेंट की.

2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब जब फिल्म पूरी तरह से स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है तो आइए जानते हैं ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट, कहानी और स्टार कास्ट.

नेटफ्लिक्स पर कब स्ट्रीम होगी ‘टोस्टर’?

Netflix ने ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मोनोलॉग सुन लिया ना? जबर-टोस्ट कॉमेडी होने वाली है. देखिए ‘टोस्टर’, 15 अप्रैल को, सिर्फ Netflix पर.” वीडियो में राजकुमार राव अपनी फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और कुछ खास डिटेल्स दर्शकों के साथ साझा करते नजर आ रहे हैं.

फैंस अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग राजकुमार राव के परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग रेड हार्ट और हंसती हुई इमोजी के साथ अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं.

‘टोस्टर’ की कहानी

फिल्म ‘टोस्टर’ का मुख्य किरदार रमाकांत है, जिसे राजकुमार राव ने निभाया है. रमाकांत बहुत कंजूस है और यह उसके स्वभाव का अहम हिस्सा है. एक शादी में शामिल होने के बाद, रमाकांत को उस ₹5,000 वाले टोस्टर से अजीब सा लगाव हो जाता है, जो उसने और सान्या मल्होत्रा ने एक शादी के तोहफे में दिया था.

रमाकांत जैसे-जैसे टोस्टर को वापस पाने की कोशिश करता है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाले मर्डर ट्विस्ट, रहस्य और हादसे सामने आते हैं. उसकी यह मासूम कोशिश धीरे-धीरे एक मजेदार और रोमांचक ड्रामा में बदल जाती है. फिल्म यह दिखाती है कि छोटी-छोटी बातों को ज्यादा सीरियस लेने पर कैसे मजेदार और अजीब नतीजे सामने आ सकते हैं.

‘टोस्टर’ स्टार कास्ट

विवेक दास चौधरी की निर्देशित और पत्रलेखा की प्रोड्यूस की गई, ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

राजकुमार राव ने कीर्ति सुरेश के साथ अपनी नई फिल्म ‘रफ्तार’ की अनाउंस की है, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है और इसे पत्रलेखा के ‘काम्पा फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >