TMMT: हुकअप कल्चर के जमाने में 90s वाला प्यार चाहती हैं अनन्या पाण्डे, ‘तू मेरी मैं तेरा’ में कार्तिक के साथ रोमांस का तड़का

TMMT: कार्तिक आर्यन और अनन्या पाण्डे की नयी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार है. फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है. टीजर में अनन्या पाण्डे कहती हैं कि हुकअप कल्चर के जमाने में उन्हें 90s वाला प्यार चाहिए. पढे़ं पूरी खबर…

TMMT: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक बार फिर पर्दे पर साथ आने वाले हैं और उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. ये टीजर शनिवार यानी 22 नवंबर 2025 को रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. फिल्म को करण श्रीकांत शर्मा ने लिखा है और इसे समीर विदवान्स ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा मूवी बनाई थी. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनाई गयी है. 

कार्तिक खुद को बताते हैं मम्मा’s बॉय

टीजर की शुरुआत एक खूबसूरत लाइन से होती है, “अगर तुम्हारे पास एक और हफ्ता बचा है, तो उसे अपने जीवन का सबसे अच्छा हफ्ता बनाओ.” इसके तुरंत बाद वीडियो एक खूबसूरत इंटरनेशनल लोकेशन में शिफ्ट हो जाता है, जहां कार्तिक शर्टलेस नजर आते हैं और मस्ती में खुद को “मम्मा’s बॉय” कहते हैं.

हुकअप कल्चर नहीं 90s का प्यार

इसके बाद इंट्री होती है अनन्या पाण्डे की. दोनों साथ ट्रिप पर नजर आते हैं. जगह-जगह घूमते हुए दोनों में हल्की-फुल्की नोकझोंक होती रहती है और अनन्या कई जगह कार्तिक की हरकतों से परेशान दिखती हैं. बैकग्राउंड में विशाल–शेखर का एक फास्ट-पेस्ड और कैची गाना चलता है जो टीजर का वाइब और भी मजेदार बना देता है. इसी बीच अनन्या कहती हैं कि आज के हुकअप कल्चर के जमाने में उन्हें 90s वाला प्यार चाहिए. टीजर एक मजेदार सीन पर खत्म होता है, जहां बीच पर घूमते वक्त अनन्या को जेलीफिश काट लेती है, और कार्तिक ये देखकर और भी तंग करने के मूड में लगते हैं.

कार्तिक-अनन्या की ऑन स्क्रीन दूसरी जोड़ी

बता दें, ये फिल्म कार्तिक और अनन्या की दूसरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी है. इससे पहले दोनों ‘पति-पत्नी और वो’ में साथ नजर आ चुके हैं. इस बार फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे. टीजर देखकर लगता है कि फिल्म रोमांस, कॉमेडी और ट्रैवल वाइब का मजेदार कॉम्बिनेशन होने वाली है.

यहां देखें टीजर

ALSO READ: Smriti-Palash Wedding: भाई की शादी टलने से पहले बेहद खुश थीं पलक मुच्छल, ‘प्यारा भईया मेरा’ गाने पर थिरकती दिखीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >