TMKOC: जेठालाल का ये पॉपुलर डायलॉग हुआ शो से बैन! वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के साथ-साथ लाखों लोगों के लिए एक इमोशन भी है. 2008 से अबतक यह शो दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है. इसी बीच हम आपसे इस शो के एक पॉपुलर डायलॉग के बैन होने का किस्सा आपसे साझा करेंगे.

TMKOC: दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल का ‘ऐ पागल औरत’ डायलॉग तो आपने सुना ही होगा, जो अब एक मीम मटेरियल बन गया है. यह डायलॉग ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का सबसे पसंदीदा डायलॉग है, जिसे जेठालाल, दिशा वकानी उर्फ दयाबेन के हरकतों से परेशान होने के बाद बोलते थे. हालांकि, यह लाइन दयाबेन के शो से एग्जिट होते ही सुनाई देना बंद हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डायलॉग पर बैन लग चूका है? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का किस्सा क्या था.

दिलीप जोशी ने खुद बनाया ये डायलॉग

सौरभ पंत के साथ एक पॉडकास्ट में दिलीप जोशी ने इस डायलॉग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा, ‘ऐ पागल औरत वाला डायलॉग मैंने खुद इम्प्रोवाइज किया था. सेट पर एक ऐसी सिचुएशन आई थी, जब दया ने वैसा रिएक्ट किया, तो सीन करते-करते ये मेरे मुंह से निकल गया.’ एक्टर की यह लाइन देखते ही देखते इतनी पॉपुलर हो गई कि लोगों ने इसे मीम मटेरियल बना दिया. लोगों को अक्सर जेठालाल और दयाबेन के बीच होने वाली नोकझोंक में यह लाइन सुनने को मिल ही जाती थी.

क्यों हुआ डायलॉग बैन?

तारक मेहता शो का यह पसंदीदा डायलॉग ‘ऐ पागल औरत’ हमेशा के लिए बैन कर दिया गया क्योंकि कुछ महिलाओं ने इसपर आपत्ति जाहिर की थी. एक्टर ने पॉडकास्ट में आगे कहा, ‘एक महिला आंदोलन के संवाद के खिलाफ इस डायलॉग पर आपत्ति जताई गई थी. उन्हें लगा कि यह महिलाओं के लिए अपमानित लाइन है. यह महिला मुक्ति आंदोलन या कुछ और था और मुझे बताया कि इस डायलॉग को दोबारा कभी न बोलूं.’ इसी के बाद जेठालाल के मुंह से कभी इस लाइन को नहीं सुना गया.

यह भी पढ़े: Allu Arjun: 100-150 करोड़ छोड़िए, पुष्पा भाऊ ने एटली की नई फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस, रकम जानकर थम जाएंगी सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >