TMKOC: ये रिश्ता क्या कहलाता है से नहीं…बल्कि इस सीरियल से ‘टप्पू’ राज अनादकट कर रहे कमबैक, जानें किसके साथ लड़ाएंगे इश्क

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राज अनादकट अब एक नये शो में दिखेंगे. इस शो की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. बता दें कि वो तारक शो में टप्पू का किरदार निभाते थे.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राज अनादकट टप्पू का किरदार निभाते थे. उन्होंने तारक शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि इस शो ने उन्हें एक पहचान दी और फैंस उन्हें टप्पू के किरदार से ही पहचानते है. फैंस राज को फिर से किसी नये शो में देखने के लिए बेताब थे. अब एक्टर ने खुलासा कर दिया कि उनकी अपकमिंग शो कौन सी है. राज एक गुजराती टीवी शो से कमबैक कर रहे हैं.


तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम राज अनादकट के हाथ लगा नया शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम राज अनादकट को लेकर खबरें चल रही थी कि वो राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर को रोल प्ले करेंगे. अब राज ने खुलासा कर दिया कि वो एक गुजराती शो जोड़ी अलर्ट में नजर आएंगे. इसका प्रोमो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. शो में उनके साथ अभिनेत्री सना अमीन शेख नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो दो लोगों की लव स्टोरी के बारे में है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है और प्यार में पड़ जाएंगे.

Also Read- Gurucharan Singh News: गुरुचरण सिंह के परिवार ने शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, करीबी दोस्त ने कहा- ये फेक न्यूज है

Also Read- गुरुचरण सिंह के लापता होने से लेकर बबीता जी-टप्पू के सगाई की खबरों तक, जब TMKOC के स्टार्स ने खूब बटोरी सुर्खियां

Also Read- Gurucharan Singh News: जल्द शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह, फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से थे परेशान

मुनमुन दत्ता के साथ जुड़ चुका हैं राज अनादकट का नाम
राज अनादकट कुछ समय पहले अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे. खबरें थी कि वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता को डेट कर रहे थे. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. खबर वायरल होने के बाद दोनों ने इन खबरों को अफवाह बताया था. मुनमुन ने ईटाइम्स का बताया था कि, ये खबर फेक है. इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब उनके रिश्ते की अफवाहें ऑनलाइन सामने आई हैं. वहीं, राज ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, सभी को नमस्कार, मैं स्पष्ट कर दूं कि जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार हैं.

Also Read- TMKOC के अय्यर और गोगी ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ समझ नहीं आ रहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >