TMKOC: इन एक्टर्स ने ठुकराया जेठालाल का रोल, फिर ऐसी चमकी दिलीप जोशी की किस्मत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की भूमिका निभाकर दिलीप जोशी पॉपुलर हुए है. हालांकि बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि जेठालाल के किरदार के लिए दिलीप जोशी से पहले मेकर्स ने कई एक्टर्स को अप्रोच किया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अबतक कई कलाकार बदल गए है. हालांकि इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. जेठालाल, मुनमुन दत्ता जैसे कुछ किरदार है, जो अभी तक शो के साथ बने हुए है. जेठालाल का रोल दिलीप जोशी निभाते हैं और शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस रोल के लिए कई कॉमेडियन को अप्रोच किया गया था. हालांकि सबने इस भूमिका को निभाने से मना कर दिया और ये रोल दिलीप जोशी की झोली में आ गिरा.

जेठालाल के लिए दिलीप जोशी नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के किरदार के लिए दिलीप जोशी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. एक्टर को पहले चंपक चाचा का रोल मिला था, जो जेठालाल के पिता का किरदार है. हालांकि दिलीप को कॉन्फिडेंस था कि वह इस किरदार को अच्छे से निभा सकते हैं. उसके बाद उनको ये रोल मिल गया. जेठालाल के रोल के लिए योगेश त्रिपाठी, अली असगर, कीकू शारदा, अहान कुरेशी और राजपाल यादव को अप्रोच किया गया. लेकिन सबने किसी ना किसी वजह से इसे मना कर दिया.

तारक मेहता शो के लिए कितना चार्ज करते हैं दिलीप जोशी

दिलीप जोशी ने जेठालाल के किरदार में अपने टैंलेट से जान फूंक दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर एपिसोड के लिए एक्टर 1.5–2 लाख रुपये चार्ज करते हैं. आज एक्टर इस शो का अभिन्न अंग बन गए है. वहीं, कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को पलक सिधवानी ने अलविदा कह दिया था. उनपर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पलक ने उन्हें करारा जवाब दिया था और मेकर्स पर उनके ऐड से हिस्सा मांगने का आरोप लगाया था.

Also Read- TMKOC: ‘जेठालाल…वजन कम हो गया?’ जब PM मोदी ने दिलीप जोशी को देखकर पूछा था ये सवाल, जानें पूरा किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >