TMKOC: जेनिफर के बाद अब 'बावरी' ने असित कुमार मोदी पर लगाये गंभीर आरोप, बोली- दुर्व्यवहार करना उनकी आदत...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार मोनिका भदौरिया, जो शो में बावरी की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने कॉमेडी शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. मोनिका ने दावा किया कि शो के सेट पर उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया गया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस सभी स्टार कास्ट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. हालांकि इन-दिनों ये शो कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गया है, क्योंकि रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी पर कई संगीन आरोप लगाये हैं. अब, शो में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने भी असित पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. मोनिका ने दावा किया कि शो के सेट पर उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया गया. बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया था.

मोनिका भदौरिया ने असित कुमार मोदी पर लगाये कई आरोप

मोनिका भदौरिया ने एक हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि मेकर्स ने उनकी पेमेंट रोक दी थी. इसके लिए वह करीब एक साल तक लड़ीं. लोकप्रिय सिटकॉम में बावरी की भूमिका निभाने वाली मोनिका भदौरिया का दावा है कि बकाया राशि लगभग 4 से 5 लाख रुपये थी. वह दावा करती हैं कि निर्माताओं ने हर कलाकार का भुगतान रोक दिया है, चाहे वह राज अनादकट और गुरुचरण सिंह सोढ़ी हों या फिर शैलेश लोढ़ा. मोनिका का कहना है कि असित कुमार मोदी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. फिर भी वह ऐसा करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CpXWZU-sG7w/
मोनिका भदौरिया बोले- सेट पर चलती है गुंडागर्दी

मोनिका ने बताया कि जब उनकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था, तब अभिनेत्री रात भर अस्पताल में रहती थी. निर्माता उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे. वे उन्हें सुबह फोन करके शूट पर रिपोर्ट करने के लिए कहते थे. वे उसे शूटिंग पर आने के लिए मजबूर करते थे और जब वह सेट पर पहुंचती थी, तो घंटों उनके पास करने के लिए कुछ नहीं होता था. जब उनकी मां का निधन हुआ, तब एक्ट्रेस की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. निर्माताओं ने शोक व्यक्त करने के लिए फोन तक नहीं किया, लेकिन 7 दिनों के बाद उन्हें शूटिंग में फिर से शामिल होने के लिए कहा. जब उन्होंने साझा किया कि वह मानसिक रूप से सही नहीं है, तो टीम ने उन्हें कहा कि चूंकि वे पैसे दे रहे हैं, उन्हें सेट पर रिपोर्ट करना चाहिए, भले ही वह अस्पताल में भर्ती उनकी मां हो या कोई और. मोनिका ने पोर्टल को बताया, “इतनी गुंडागर्दी है सेट पर. असित कुमार कहते हैं कि मैं भगवान हूं.

https://www.instagram.com/p/CkgQO9Cjaef/
Also Read: Roshan Singh Sodhi: कौन हैं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जिन्होंने असित कुमार मोदी पर लगाया घिनौना आरोप
नट्टू काका को भी शो में दी गाली

अभिनेत्री ने शो छोड़ने का फैसला किया जब उन्हें एहसास हुआ कि वह अब लोगों को नहीं संभाल सकती. “मैंने बोला मुझे काम ही नहीं करना ऐसी जगह जहां पर आपको काम करके ऐसा लगे कि इससे बेहतर सुसाइड कर लो, जो कोई आ रहा है बदतमीजी से बात कर रहा है. उन्होंने कहा कि सोहेल रमानी सेट पर सबसे बड़े बदतमीज आदमी है. मोनिका ने कहा कि कलाकार असित के खिलाफ नहीं बोलेंगे. जेनिफर के दावों को संबोधित करते हुए, मोनिका ने कहा, “जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जी ने भी बात नहीं की जब दूसरे शो छोड़कर चले गए. जब उनके साथ जीजे ठीक नहीं हुई तो वो बोली. सबको अपना जॉब बचाना है. मोनिका का कहना है कि असिम कुमार सभी के साथ कुत्तों जैसा व्यवहार करते हैं. वह ईपी सोहेल को सबसे खराब बताते हुए कहती हैं कि उन्होंने घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका को भी गाली दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >