TMC MP और बंगाली एक्ट्रेस Nusrat Jahan के साथ जमकर नाचे मीका सिंह, बोले- इतना फिट सांसद…

बशीरहाट कॉलेज के फ्रेशमैन समारोह में बतौर गेस्ट मशहूर सिंगर मीका सिंह को बुलाया गया था. उनके स्वागत के लिए सांसद नुसरत जहां मौजूद थीं. फ्लोरोसेंट ग्रीन जैकेट, ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट पहने नुसरत काफी ग्रॉजियर्स लग रही थी.

मशहूर सिंगर मीका सिंह के गाने जब बजते है, तो लोग थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते. हाल ही में सिंगर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में परफॉर्म करते दिखे थे. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोलकाता के बशीरहाट में परफॉर्म करते नजर आए. इस दौरान वहां की स्थानीय सांसद नुसरत जहां भी नजर आई. मीका के गानों पर नुसरत भी काफी एंजॉय करती दिखी.

मीका सिंह और नुसरत जहां

बशीरहाट कॉलेज के फ्रेशमैन समारोह में बतौर गेस्ट मशहूर सिंगर मीका सिंह को बुलाया गया था. उनके स्वागत के लिए सांसद नुसरत जहां मौजूद थीं. फ्लोरोसेंट ग्रीन जैकेट, ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट पहने नुसरत काफी ग्रॉजियर्स लग रही थी. नुसरत से स्टेज पर मीका के साथ डांस भी किया. सिंगर ने कहा, इतना फिट सांसद मैंने पहले नहीं देखा.

यूजर्स कर रहे कमेंट

नुसरत जहां सिंगर मीका सिंह के साथ ‘टेल मी समथिंग’ गाना भी गाती नजर आईं. नुसरत ने वीडियो शेयर उनका शुक्रिया अदा किया. साथ ही लिखा कि बशीरहाट निवासी उनसे मिलकर काफी खुश हुए. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ऐसी शाम देने के लिए शुक्रिया मीका सिंह. एक यूजर ने लिखा, रॉकस्टार. एक यूजर ने लिखा, आपके बहुत बड़े फैन है सर. कई यूजर्स इसपर हार्ट इमोजी बना रहे है.

Also Read: Gadar 2: जब सनी देओल ने जताई थी पाकिस्तान जाने की इच्छा, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ को लेकर चर्चा में थे सिंगर

गौरतलब है की मीका सिंह ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ को लेकर सुर्खियों में थे. इसमें टॉप 3 में प्रांतिका दास और नीत महल और आकांक्षा पुरी थी. हालांकि मीका ने आकांक्षा को अपने हमसफर के रूप में चुना था. दोनों ने शो में एक-दूसरे को माला पहनाया था और शादी करने से पहले एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए वक्त मांगा था. इसे होस्ट सिंगर शान ने किया था. इसमें कपिल शर्मा, हिना खान, रवीना टंडन और अन्य सेलेब्स नजर आए थे. इसकी शूटिंग जोधपुर में हुई थी.

Also Read: जब शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हो गई थी भयानक लड़ाई, किंग खान ने झगड़े के पीछे की बताई पूरी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >