एक बार फिर थियेटर में लौटेगी Titanic, अब 3डी और 4K में देख सकेंगे रोज-जैक की लव स्टोरी, अभी बुक करें टिकट

साल 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइटैनिक एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म वैलेंटाइन वीक में यानी 10 फरवरी को रिलीज होगी. इस बार दर्शकों को फिल्म 3डी और 4K एचडीआर क्वॉलिटी देखने को मिलेगा.

जेम्स कैमरन की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म टाइटैनिक (Titanic) एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगी. ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्म वैलेंटाइन वीक के दौरान 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म 3डी और 4K एचडीआर क्वॉलिटी में होगी. बता दें कि शायद ही कोई होगा, जिसने टाइटैनिक नहीं देखी होगी. ये फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है. साल 1997 में टाइटैनिक रिलीज हुई थी और दुनियाभर में ये ब्लॉकबस्टर थी. थियेटर में फिल्म वापसी का ऐलान लीजेंड्री निर्माता-निर्देशक जेम्स कैमरून ने किया है.

वीडियो के जरिए फिल्म को फिर से रिलीज करने की अनाउंसमेंट

जेम्स कैमरून ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि फिल्म की डिमांड को देखते हुए इसे फिर से सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है. ये अपग्रेडेड वर्जन 4K 3D तकनीक से सुज्जित होगा. गौरतलब है कि टाइटैनिक को पहली बार साल 2012 में 3डी वर्जन में रिलीज किया गया था. इसके बाद वह 2017 में फिर से रिलीज हुई. ये फिल्म साल 1912 में आरएमएस टाइटैनिक पर बनी है, जो समुद्र में डूब गई थी.


सुपरहिट फिल्म रही है टाइटैनिक

टाइटैनिक बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी और इसने दुनिया भर में 2.2 बिलियन अमरीकी डालर का कलेक्शन किया. इसे समीक्षकों ने भी पसंद किया. फिल्म को अबतक कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. अब अपनी 25वीं सालगिरह पर फिल्म को बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज किया जाएगा. नए पोस्टर और ट्रेलर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया. पोस्टर में जैक रोज को गले लगाते नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है, जैसे समय का पहिया फिर से घूम गया है.

Also Read: MS Dhoni Movie: किक्रेट के बाद अब फिल्मों में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, पहली फिल्म का पोस्टर हुआ आउट
टाइटैनिक के दोबारा रिलीज होने पर फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस ने जबसे ये सुना है कि टाइटैनिक फिल्म फिर से रिलीज हो रही है, तबसे सभी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. यूजर्स ‘सपनों के जहाज’ टाइटैनिक पर जैक और रोज की लव स्टोरी देखने के लिए उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्टर और ट्रेलर के रिलीज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, “इस ट्रेलर को देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए…मैंने अपने जीवनकाल में इस फिल्म को एक लाख बार देखा है और यह हमेशा मुझे हैरान करता है. इंतजार नहीं कर सकता.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “संगीत, लाइनें, और सीन्स…आज भी देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >