कभी बढ़ाया वजन तो कभी बदली पूरी शक्ल, इन एक्टर्स ने किरदार के लिए किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन

1 / 7
कभी बढ़ाया वजन तो कभी बदली पूरी शक्ल, इन एक्टर्स ने किरदार के लिए किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन
फुल स्क्रीन में देखें

विक्की कौशल और ऋतिक रोशन, फोटो - इंस्टाग्राम

फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि किरदार के लुक को सही तरीके से पेश करना भी काफी जरूरी होता है. बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने किरदारों के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

आमिर खान, फोटो - इंस्टाग्राम

पहलवान बनने के लिए बदला पूरा शरीर

आमिर खान ने दंगल में महावीर फोगाट का किरदार निभाया था. इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने शरीर में बड़ा बदलाव किया. फिल्म के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें पहलवान के अलग-अलग उम्र के रूप में दिखाया गया. वजन और लुक में बदलाव के साथ आमिर ने किरदार को बेहद करीब से निभाया.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

रणदीप हुड्डा, फोटो - इंस्टाग्राम

रणदीप हुड्डा – सरबजीत

रणदीप हुड्डा ने सरबजीत में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस किरदार को पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए उन्होंने अपने शरीर और लुक में बड़ा बदलाव किया. उनका बेहद दुबला रूप फिल्म में चर्चा का विषय बना था. उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

ऋतिक रोशन, फोटो - इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन – गुजारिश

ऋतिक रोशन ने गुजारिश में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो गंभीर बीमारी के बाद बिस्तर पर रहता है. फिल्म में उनका लुक और बॉडी लैंग्वेज उनके सामान्य ग्लैमरस अंदाज से काफी अलग थी. उन्होंने अपने किरदार की भावनाओं को चेहरे और आंखों के जरिए पर्दे पर उतारा.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

कार्तिक आर्यन, फोटो - इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन – चंदू चैंपियन

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन के लिए अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की. फिल्म में उन्हें अलग-अलग दौर में दिखाया गया और इसके लिए उनके लुक में भी बदलाव किया गया. उनका फिट और एथलेटिक अंदाज फिल्म की खास चर्चाओं में शामिल रहा.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

विक्की कौशल, फोटो - इंस्टाग्राम

विक्की कौशल – सैम बहादुर

विक्की कौशल ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया. उन्होंने सिर्फ लुक ही नहीं बदला, बल्कि सैम मानेकशॉ के बोलने, चलने और व्यवहार के अंदाज को भी पर्दे पर उतारने की कोशिश की. मूंछों और हेयरस्टाइल ने भी उनके लुक को काफी अलग बना दिया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

राजकुमार राव, फोटो - इंस्टाग्राम

राजकुमार राव – श्रीकांत

राजकुमार राव ने श्रीकांत में उद्योगपति श्रीकांत बोला की भूमिका निभाई. फिल्म में उन्होंने किरदार की शारीरिक चुनौतियों और बोलने-चलने के अंदाज को समझकर उसे पर्दे पर पेश किया. उनके अभिनय के साथ-साथ उनका बदला हुआ लुक भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >