The Raja Saab: प्रभास की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ अब आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. खास बात यह है कि दर्शक इस बार फिल्म को एक्सटेंडेड कट के साथ देख सकते हैं, जिसमें कई ऐसे सीन शामिल किए गए हैं जो थिएटर रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे. लंबे इंतजार के बाद डिजिटल डेब्यू ने एक बार फिर फिल्म को चर्चा में ला दिया है.
जियो हॉटस्टार पर शुरू हुई स्ट्रीमिंग
‘द राजा साब’ अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसे लेकर खासा माहौल बनाया था. प्लेटफॉर्म की ओर से बताया गया कि कुछ तकनीकी कारणों और दर्शकों की बढ़ती एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म को एक्सटेंडेड वर्जन के साथ पेश किया गया है. यही वजह है कि फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि एक्सटेंडेड कट में क्या नया देखने को मिलेगा.
प्रभास और मारुति की पहली जुगलबंदी
इस फिल्म के जरिए प्रभास और निर्देशक मारुति ने पहली बार साथ काम किया है. फिल्म को हल्के-फुल्के हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ पेश किया गया है. कहानी में रोमांस और रहस्य का भी मिश्रण है. फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं. मालविका मोहनन के लिए यह तेलुगु सिनेमा में डेब्यू फिल्म रही.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द राजा साब’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई. इस फिल्म ने भारत में करीब 146 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा लगभग 208 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया. थिएटर रन के आखिरी दिनों में कमाई बेहद कम हो गई थी.
ओटीटी पर बेहतर रिस्पॉन्स की उम्मीद
भले ही फिल्म सिनेमाघरों में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन अब एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी रिलीज से मेकर्स और फैंस को नई उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शक फिल्म को दोबारा मौका दे सकते हैं, खासकर उन अतिरिक्त सीन्स के चलते जो कहानी को और बेहतर बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
