The Raja Saab Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास की ‘द राजा साब’? फिल्म का बजट 400 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई

The Raja Saab Lifetime Collection: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का लाइफटाइम कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस कमाई जानें. 400 करोड़ के बजट में फिल्म हिट हुई या फ्लॉप?

The Raja Saab Lifetime Collection: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले फैंस और मेकर्स दोनों में बड़ी उम्मीदें थीं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और 53.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. लेकिन अगले ही दिन से फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आने लगी. जैसे-जैसे हफ्ते बीतते गए, फिल्म का प्रदर्शन धीमा पड़ गया. ऐसे में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और यह हिट हुई या फ्लॉप, पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

‘द राजा साब’ का लाइफटाइम कलेक्शन

Sacnilk report

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे पर 53.75 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. लेकिन अगले दिन से फिल्म की कमाई में तेज गिरावट आ गई और 18 दिनों के भीतर यह केवल लाखों रुपये तक सीमित रह गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में कुल 143.87 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 205.97 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था. हालांकि, फिल्म अपने बजट की लागत भी कवर नहीं कर पाई और आधा बजट भी हासिल नहीं कर सकी, ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना गया.

द राजा साब की डे वाइज कमाई

DayIndia Net Collection (₹ Cr)
Day 0 [Thursday]9.15
Day 1 [1st Friday]53.75
Day 2 [1st Saturday]26
Day 3 [1st Sunday]19.1
Day 4 [1st Monday]6.6
Day 5 [1st Tuesday]4.8
Day 6 [1st Wednesday]5.35
Day 7 [1st Thursday]5.5
Week 1 Collection130.25
Day 8 [2nd Friday]3.5
Day 9 [2nd Saturday]3
Day 10 [2nd Sunday]2.6
Day 11 [2nd Monday]1.35
Day 12 [2nd Tuesday]0.8
Day 13 [2nd Wednesday]0.7
Day 14 [2nd Thursday]0.63
Week 2 Collection12.58
Day 15 [3rd Friday]0.17
Day 160.24
Day 170.26
Day 180.27
Total143.87

यह भी पढ़ें- Animal Park: रणबीर कपूर ने ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के सीक्वल का बड़ा खुलासा किया, डबल रोल को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >