The Kapil Show: दादाजी की धोती पर गाना लिखते थे सुनील ग्रोवर, खुले मंच पर किया खुलासा

Comedian Sunil Grover: द ग्रेट कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने यह खुलासा किया कि उनके स्ट्रगल वाले टाइम वे अपने दादाजी की धोती पर लिखा करते थे. साथ ही उनकी आमिर खान की मिमिक्री ने सभी को हंसा दिया. खुद आमिर खान भी हैरान हो गये थे. पढे़ं पूरी खबर…

The Kapil Show: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट सीजन में धमाकेदार वापसी की है, जहां उनकी मिमिक्री स्किल्स ने दर्शकों को बांध लिया है. वहीं लेटेस्ट एपिसोड्स में उनके रोल्स काफी चर्चे में रहे हैं. हाल ही में सुनील ने आमिर खान की बेजोड़ नकल कर आमिर को ही हैरान कर दिया, जबकि कार्तिक आर्यन और अननया पांडे वाले एपिसोड में उन्होंने पूरे शो पर कब्जा जमा लिया था. अब उनका एक और क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके पास कागज नहीं था तो वे अपने दादाजी की धोती पर लिखा करते थे.

दादाजी की धोती पर लिखते थे

दरअसल, द ग्रेट इंडियन कपिल शो अब नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में शो पर गेस्ट के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री तीन दिग्गज कलाकार पहुंचे थे. पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी की तिकड़ी ने शो का पूरा माहौल बदल कर रख दिया. इसी शो के बीच में सुनील ने लिरिसिस्ट का रोल किया था. इसमें वह गांव के किसी लिरिसिस्ट का रोल कर रहे थे. स्टेज पर सुपरस्टार्स के सामने वे कहते हैं कि हमने बहुत स्ट्रगल किया है. हमारा पेपर खत्म हो गया. तो हमने दादा जी की धोती पे गाना लिख दिया. इस बात पर तीनों एक्टर ठहाके मारकर हंसने लगे. अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मिमिक्री देखकर हैरान हुए आमिर खान

हाल के एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान का ऐसा गेटअप और अंदाज अपनाया कि लोग हैरान रह गए. सुनील की मिमिक्री सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि खुद आमिर खान को भी बेहद पसंद आई. सुनील की इस परफॉर्मेंस पर आमिर खान ने भी खुलकर रिएक्शन दिया. मीडिया से बातचीत में आमिर ने कहा कि इसे मिमिक्री कहना भी कम होगा. उनके मुताबिक, सुनील का अंदाज इतना असली था कि उन्हें एक पल के लिए लगा जैसे वह खुद को ही देख रहे हों. आमिर ने बताया कि उन्होंने अभी इसका सिर्फ एक छोटा सा क्लिप देखा है, लेकिन अब वह पूरा एपिसोड जरूर देखने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Bassi & Kusha Kapila Dating: क्या कुशा कपिला और बस्सी एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? बर्थडे पोस्ट ने किया साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >