Neena Gupta Biceps: पंचायत की ‘मंजू देवी’ बनीं बॉडी बिल्डर, बाइसेप देख फैंस हैरान, मसल मॉमी लुक वायरल

Neena Gupta Biceps: नीना गुप्ता ने मस्कुलर अवतार शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. योगा मैट से साड़ी तक उनका ‘मसल मॉमी’ लुक जमकर वायरल हो रहा है. फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पढे़ं पूरी स्टोरी…

Neena Gupta Biceps: पंचायत की मंजू देवी एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज और अलग सोच के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. शनिवार को नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिला है. तस्वीरों में उनकी उभरी हुई बाइसेप्स और मस्कुलर बॉडी देखकर फैंस चौंक गए हैं. हालांकि, थोड़ी देर बाद यह साफ हो गया कि ये तस्वीरें AI टेक्नोलॉजी से बनाई गई हैं और एक टेक प्रमोशन का हिस्सा हैं. लेकिन सच सामने आने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. नीना का यह अंदाज इतना पसंद किया गया कि पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई.

योगा मैट से साड़ी तक दिखा नया अंदाज

पहली तस्वीर में नीना गुप्ता घर पर योगा मैट पर बैठी नजर आईं. उन्होंने स्लीवलेस टॉप पहना हुआ था और उनकी मजबूत बांहें सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही थीं. वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर में वह साड़ी पहने दिखीं, लेकिन यहां भी उनकी भारी बाइसेप्स ने सभी को हैरान कर दिया. साड़ी और मस्कुलर लुक का यह अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को इतना मजेदार लगा कि कमेंट सेक्शन में मजाकिया प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

2026 का नया अवतार

नीना गुप्ता ने कैप्शन में भी अपने अंदाज को हल्के-फुल्के मजाक के साथ पेश किया. उन्होंने लिखा कि यह उनका 2026 का नया अवतार है और AI टेक्नोलॉजी का शुक्रिया अदा किया. साथ ही बताया कि कैसे कोई भी अपनी तस्वीरों को नए और अलग स्टाइल में बदल सकता है. उनका यह आत्मविश्वास भरा और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Vidyut No Cloth Yoga: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, इंटरनेट पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >