सुगंधा मिश्रा ने हाथों में रचाई संकेत भोसले के नाम की मेहंदी, VIDEO वायरल

Sugandha Mishra mehendi video : कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट सुगंधा मिश्रा (Sungandha Mishra) और संकेत भोंसले (Sanket Bhosale) की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं और सुगंधा ने संकेत के नाम की मेंहदी अपने हाथों पर रच ली है. मेंहदी सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Sugandha Mishra mehendi video : कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट सुगंधा मिश्रा (Sungandha Mishra) और संकेत भोंसले (Sanket Bhosale) की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं और सुगंधा ने संकेत के नाम की मेंहदी अपने हाथों पर रच ली है. मेंहदी सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संकेत भोसले ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में दोनों के हाथों में मेंहदी लगी हुई दिख रही है. इस वीडियो में सुगंधा अपने हाथों में लगी मेंहदी उसे दिखा रही है औऱ बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘मेहंदी लगा कर रखना’. सुगंधा एथनिक लुक में काफी खूबसूरत दिख रही है. हरे रंग का लहंगा और ज्वेलरी में वो बेहद हसीन लग रही है. वहीं संकेत इशारों- इशारों में सुगंधा की मेंहदी की तारीफ करते हुए दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CODiOcZntTH/

मेंहदी सेरेमनी की फैंस दोनों को खूब बधाई दे रहे है. साथ ही वीडियो पर खूब सारे कमेंट्स भी कर रहे है. bollywoodshaadis से बातचीत में सुगंधा मिश्रा ने अपनी शादी के ड्रेस को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि, वो ऑफ व्हाइट लहंगा अपनी शादी में पहनेंगी. उन्हें रेड पहनना था लेकिन वो अब ट्रेड में नहीं है. उन्होंने कहा, मैं एक ऑफ-व्हाइट कलर का लहंगा पहन रही हूं, जिसमें मंदिर, मोर और सभी डिज़ाइन हैं जो मैंने हमेशा से सोचा था.

सुगंधा और संकेत की शादी 26 अप्रैल यानि कल पंजाब के जालंधर में होगी. कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर शादी में केवल 20 लोग होंगे, जो उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त है. वहीं, सुगंधा ने कोविड स्पेशल वेडिंग कार्ड में बताया था, माहौल ठीक होने के बाद हम पार्टी करेंगे.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुगंधा और संकेत ने अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था. जिसके बाद उन्होंने प्री वेडिंग फोटोशूट कराया था, जिसकी तसवीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी. गौरतलब है कि सुगंधा और संकेत ने पिछले साल यानी दिसंबर 2020 में ही शादी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी शादी को महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. अब फाइनली दोनों शादी कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >