Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने बाबा रामदेव से पूछा- आपको नहीं लगता कि आप सेटल हो गए हैं, शादी कर लें, VIDEO

कपिल शर्मा शो में एक बार जब बाबा रामदेव आए थे, तो कॉमेडी किंग ने उनसे शादी के बारे में सवाल पूछ लिया था. इसपर योग गुरु ने काफी मजेदार जवाब दिया था.

The Kapil Sharma Show video with Ramdev 

The Kapil Sharma Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शो में अबतक कई बड़े सेलेब्स आ चुके है. साल 2017 में शो पर बाबा रामदेव आए थे और इस दौरान कपिल ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे थे. कपिल ने उनसे पूछा था- ‘आप की इतनी पॉपुलिरिटी है, पतंजलि का अभी 10 हजार करोड़ का टर्नओवर हो गया है. आपको यह नहीं लगता कि आप सेटल हो गए हैं, शादी कर लें.’ रामदेव पहले तो हंसने लगते है और उससे पूछते है, ये बता तेरी शादी हो चुकी है. कपिल कहते है, हुई नहीं अभी भी. फिर रामदेव कहते है, .मुझे अपने सेटल होने की चिंता नहीं है. मुझे सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों को सेटल करना है.

https://www.youtube.com/watch?v=FVMf98Gnh9g

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >