The Kapil Sharma Show: सिर्फ 5 मिनट के लिए इतने लाख रुपये लेते हैं 'चंदू', अक्षय कुमार ने किया था खुलासा

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार चंदन की सैलरी के बारे में बता रहे हैं. अक्षय ने उनका कॉन्ट्रैक्ट पेपर हाथ में थाम रखा है और वो कहते हैं कि चंदन प्रभाकर 5 मिनट की परफॉरमेंस के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं.

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) अपने नये सीजन के साथ वापसी कर चुका है और प्रशंसक इसे इंज्वॉय कर रहे हैं. जानीमानी हस्तियां शो की शोभा बढ़ा रही हैं और कपिल की टीम अपने कॉमेडी पंचों से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. इस सीजन में कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर शो का हिस्सा नहीं हैं. शो में नये चेहरों की इंट्री हुई है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar salary) की खिंचाई करते हुए उनकी सैलरी का खुलासा कर दिया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अक्षय का वीडियो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार चंदन की सैलरी के बारे में बता रहे हैं. अक्षय ने उनका कॉन्ट्रैक्ट पेपर हाथ में थाम रखा है और वो कहते हैं कि चंदन प्रभाकर 5 मिनट की परफॉरमेंस के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं. वीडियो में चंदन प्रभाकर का रिएक्शन देखने लायक है.

https://www.instagram.com/reel/ChR1BhModTT/
5 मिनट के लिए 5 लाख रुपये लेते हैं चंदन प्रभाकर!

अक्षय कुमार कहते हैं,’ मैं आप सब को बताना चाहूंगा कि चंदन प्रभाकर 5 लाख लेता है एक शो का और 5 मिनट के लिए आता है. यानि एक मिनट का एक लाख रुपये लेता है ये आदमी.” इसके बाद वो पूरी टीम के बारे में कहते हैं, ये वो लोग हैं जो सोनी को दिन रात लूटते हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चिल्ला चिल्ला के सबको स्कीम बता दे. एक और यूजर ने लिखा, और जो पांच मिनट आने के लिए तैयारी करते हैं उसका क्या?

Also Read: सुकेश चंद्रशेखर संग शादी करना चाहती थीं जैकलीन फर्नांडिस, मैनेजर को दिलाई थी 8 लाख की बाइक
इस सीजन का हिस्सा क्यों नहीं हैं चंदन प्रभाकर?

हाल ही में चंदन प्रभाकर ने खुलासा किया था कि वो इस सीजन का हिस्सा क्यों नहीं हैं? ईटाइम्स से खास बातचीत में चंदन प्रभाकर ने बताया था कि, वो पिछले पांच सालों से द कपिल शर्मा शो लगातार इस शो का हिस्सा है और अब उन्होंने इससे ब्रेक लिया है. अब कॉमेडियन अलग-अलग चीजों पर फोकस करना चाहते हैं और उनके एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने की भी उम्मीद है. चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड से हिस्सा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >