The Great Indian Kapil Show सीजन 1 के खत्म होने पर चंदन प्रभाकर ने कही ये बात, कहा- इसे सफल बनाने का कोई फॉर्मूला…

चंदन प्रभाकर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 1 के जल्द खत्म होने को लेकर कहा कि, अब टीवी जोन से बाहर निकल कर ओटीटी के लिए कुछ कर रहे है, तो एक हिचकिचाहट भी रहती है टीम में.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है और शो के अबतक छह एपिसोड्स आ चुके हैं. कपिल शर्मा के शो को दर्शकों को ठीक-ठाक रिएक्शन मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहला सीजन खत्म होने वाला है और दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू हो गई है. सीजन 1 के अचानक बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें चल रही है. कहा जा रहा है कि खराब रेटिंग की वजह से शो को जल्दी खत्म किया जा रहा है. अब इसपर कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने चुप्पी तोड़ी है.


‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर चंदन प्रभाकर ने कही ये बात
कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 1 को वैसा रिएक्शन नहीं मिला, जैसा उनके अन्य शोज को दर्शकों से मिला था. खबरें है कि ये सीजन जल्द खत्म कर दिया जाएगा. चंदन प्रभाकर ने कपिल के शो को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स संग बात की. उन्होंने कहा, अब टीवी जोन से बाहर निकल कर ओटीटी के लिए कुछ कर रहे है, तो एक हिचकिचाहट भी रहती है टीम में. जब भी हम किसी शो के साथ प्रयोग करते हैं, इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि वो चलेगी. इसे सफल बनाने का कोई फॉर्मूला नहीं है, वो चीजें अपने आप हो जाती हैं. मुझे लगता है कि यह काम करना शुरू कर देगा, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर

चंदन प्रभाकर बोले- पुराना फॉर्मेट टीवी के लिए बनाया गया…
चंदन प्रभाकर ने आगे कहा, जो भी लगों की ऑब्जर्वेशन है जोक्स को लेकर, टीम को उसे ध्यान में रहखना चाहिए कि क्या लोग सोच रहे हैं और कह रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए ही शो बना रहे है. अगर अगर उन्हें वह मनोरंजन नहीं मिलता जिसकी उन्हें तलाश है, तो इसका क्या मतलब है. कॉमेडियन ने ये भी कहा कि, पुराना फॉर्मेट टीवी के लिए बनाया गया था. शायद वहीं फॉर्मेट चैनल नेटफ्लिक्स को उपयोग करने की परमिशन नहीं दे सकता. छोटे-छोटे बदलाव किए गए है, जो फ्रेश थे, हालांकि वो स्पष्ट नहीं हुए क्योंकि वो बहुत छोटे बदलाव थे. साथ ही कहा कि इस समय जो शो को लेकर दिक्कतें आ रही है, वो समय के साथ ठीक हो जाएगी. बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >