The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एड शीरान को देखकर वहां मौजूद ऑडियंस काफी खुश हो गई. इस दौरान शीरन ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर बात की और उनकी तारीफ की.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार और रोमांचक रहा. लेटेस्ट एपिसोड में हॉलीवुड सिंगर एड शीरन शामिल हुए और ये काफी शानदार रहा. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान संग अपनी पहली मुलाकात को लेकर बात की. बता दें कि अब तक शो में हीरामंडी की टीम, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आमिर खान, विक्की कौशल, सनी कौशल, सनी देओल, बॉबी देओल जैसे सितारे चुके हैं.


‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गेस्ट बनकर आए एड शीरन
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एड शीरान को देखकर वहां मौजूद ऑडियंस काफी खुश हो गई. कपिल की टीम ने सिंगर के साथ हंसी-मजाक किया और उन्हें पूरा एंटरटेन किया. इस दौरान शीरन ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर बताया. उन्होंने कहा, ”पिछली बार जब मैं 2017 में यहां आया था तो हम मिले थे, लेकिन इस बार यह बहुत वंडरफुल था. वह बहुत अच्छे है. उनके साथ मुझे बहुत मजा आया. मैं उनकी फैमिली से मिला और हमने कुछ सॉन्ग गाए. उन्होंने मुझे थोड़ा-बहुत डांस करना सिखाया.”

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

The Family Man 3: इस शख्स ने द फैमिली मैन को लेकर दी अपडेट, कहा- तीसरा सीजन होगा एक्शन सीन से भरपूर

OTT पर आते ही इन वेब सीरीज ने जमकर मचाया था धमाल, अब तक नहीं देखी तो झटपट देख लीजिए


द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन हो रहा खत्म
गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन खत्म होने वाला है. कहा जा रहा था कि शो की कम टीआरपी मिलने के बाद ये ऑफ-एयर हो रहा है. हालांकि मेकर्स से साफ कर दिया कि पहला सीजन खत्म हो रहा है. अब कृष्णा अभिषेक ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है. कृष्णा ने कहा, ”बंद नहीं हो रहा हमारा शो, ये सिर्फ पहला सीजन खत्म हो रहा है. हमारा कॉन्ट्रैक्ट था वो खत्म हुआ है सीजन 1 का.” बता दें कि कपिल शो में सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह है.

The Great Indian Kapil Sharma Show Trailer: कपिल शर्मा के शो में गुत्थी बन सुनील ने लूटी महफिल, जानें कब और कहां देख सकते है शो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >