The Great Indian Kapil Show: क्या कपिल शो के अगले सीजन में नहीं आएंगी अर्चना पूरन सिंह, बोलीं- मेरी कुर्सी खतरे…

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हर हफ्ते कोई ना कोई स्टार्स शिरकत आते हैं. इस बार बादशाह और डिवाइन और करण आए. शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बड़ी बात कह दी है.

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हर एपिसोड काफी मजेदार और दिलचस्प होता है. हर हफ्ते बॉलीवुड से कपिल के शो में गेस्ट आते हैं. इस हफ्ते रैपर करण औजला, बादशाह और डिवाइन शामिल हुए थे, जिन्होंने शो में चार-चांद लगा दिया. इस दौरान कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने उनको खूब एंटरटेन किया. इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ने अगले सीजन को लेकर बड़ी बात कह दी.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो करण, बादशाह और डिवाइन आए
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जैसे ही करण औजला, बादशाह और डिवाइन काउच पर बैठते हैं, राजीव ठाकुर उन्हें ज्वाइन करने के बारे में उनसे पूछे पूछते हैं. राजीव बताते हैं कि वो भी संगीतकारों के फैमिली से है. इसपर कपिल शर्मा, राजीव की टांग खिंचाई करते हुए कहते हैं कि जो बीन बजाता है उसे संगीतकार नहीं कहा जाता. फिर कपिल एक घटना के बारे में बताते है. इसपर राजीव उनसे उनकी फैमिली के बारे में सबकुछ बताने के लिए कहते हैं.

The Great Indian Kapil Show: इस हॉलीवुड सिंगर ने शाहरुख खान संग मुलाकात को लेकर खोले राज, कहा- उन्होंने मुझे कुछ…

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’


अर्चना पूरन सिंह ने कही ये बात
राजीव ठाकुर, कपिल शर्मा को कहते हैं, ये (कपिल शर्मा) जब पहली बार लड़की देखने गया था, इसके पापा कहते हैं हमारे लड़के को लाखों लोगों को हंसाना है. तो लड़की वाले बोलते हैं अगर करोड़ों लोगों ने तुम्हें लड़की नहीं दी, तो हम क्यों दे? इसपर अर्चना पूरन सिंह कहती हैं, “बहुत अच्छे.” इस पर कपिल कहते हैं, “अगर उनका जोक इतना अच्छा है, तो आप उनके शो में काम क्यों नहीं करती?” अर्चना कहती हैं, “मिर्ची लग गई. अभी मेरा अगला सीजन खतरे में है.” बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >