6 लाख की टिकट से लेकर चोरी तक! ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में एपी ढिल्लों और बस्सी ने बांधा समां

The Great Indian Kapil Show के आने वाले एपिसोड में एपी ढिल्लों और अनुभव बस्सी म्यूजिक कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं. प्रोमो में कपिल शर्मा के मजेदार जोक्स, ढिल्लों के कॉन्सर्ट किस्से और बस्सी की फनी बातें दर्शकों को खूब हंसा रही हैं. पढे़ं लेटेस्ट एपिसोड के बारे में…

The Great Indian Kapil Show: स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव बस्सी और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में म्यूजिक और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में अनुभव बस्सी, एपी ढिल्लों और कपिल शर्मा की मजेदार कॉमेडी देखने को मिली. कपिल प्रोमो की शुरुआत में ही अपने इंटरेस्टिंग कॉमेडी स्टाइल में कहते हैं कि आज इस मंच पर दो ग्लोबल स्टार मौजूद हैं, एपी ढिल्लों और वह खुद कपिल शर्मा. प्रोमो में कॉमेडी और फन का तड़का देखने को मिलता है.

ढिल्लों के शो पर ली चुटकी

वीडियो में कपिल, ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर भी जोक्स क्रैक करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि एपी पाजी के कॉन्सर्ट की सबसे महंगी टिकट 6 लाख रुपए की है. पिछले साल दिसंबर में, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ढिल्लों का कॉन्सर्ट हुआ था. इसमें ऑडियंस में से किसी के मोबाइल निकल गए तो किसी के वॉलेट निकल गए. ढिल्लों स्टेज पर अपना टैलेंट दिखा रहे थें तो ऑडियंस अपना टैलेंट दिखा रही थी. इसी पर ढिल्लों ने मजाकिया तौर पर कहा कि ऑडियंस भी सही ही है क्योंकि अब उन्होंने पैसे दिए हैं तो उसे वसूल करना भी उनका फर्ज बनता है.

बस्सी और चिम्पैंजी की फोटो 

कपिल ने बस्सी को उनका एक इंटरेस्टिंग इंस्टा पोस्ट दिखाया. इस पोस्ट में बस्सी एक  चिम्पैंजी की मूर्ति के साथ पोज दे रहे हैं. इसमें उनका कैप्शन बहुत ही फनी है. कैप्शन में लिखा था-“एक तो यह जगह खूबसूरत उपर से मेरी खूबसूरती”. बस्सी खुद इस पोस्ट के कैप्शन को देखकर शॉक थें. पंजाबी बॉयज और अनुभव बस्सी ने प्रोमो में फुल कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाया हुआ है. 

प्रोमो में दिखा बाकी किरदारों का लुक 

प्रोमो में बाकी किरदारों की एंट्री भी दिखाई गई है. किकू शारदा छोटे शेख के रूप में नजर आ रहे हैं, कृष्णा अभिषेक बड़े शेख के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सुनील ग्रोवर अपने नए किरदार डायमंड राजा के रूप में नजर आए. द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स इंडिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला नॉन फिक्शन टाइटल बन चुका है. यह शो सेलिब्रिटी के इंटरव्यू, कॉमेडी और प्रमोशनल इवेंट का एक बहुत बड़ा प्लैटफॉर्म बन गया है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘सलवारवा’ रिलीज, होली अंदाज में एक्ट्रेस मुस्कान ने बिखेरा जलवा

इनपुट- आकांक्षा कुमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >