The Great Indian Kapil Sharma Show का हिस्सा नहीं बनने पर सुमोना चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस शो का मैं हिस्सा थी…

सुमोना चक्रवर्ती जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आएगी. इसके अलावा फैंस ने उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो मिस किया. किस वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बनी, इसपर एक्ट्रेस ने बात की.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को आज भी फैंस कपिल शर्मा के शो से जानते हैं. एक्ट्रेस ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में काम किया था. उनकी और कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी भाती थी. हालांकि द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वो नहीं दिखी, जिसके बाद फैंस काफी मायूस हो गए थे. हालांकि वो किस वजह से शो का हिस्सा नहीं बनी थी, इसपर उन्होंने जवाब दिया.


द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का हिस्सा क्यों नहीं बनी सुमोना चक्रवर्ती
हालांकि द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर आता है. सुमोना चक्रवर्ती जो काफी लंबे समय से कपिल शर्मा शो से जुड़ी है, इस बार कपिल शर्मा के शो में नजर नहीं आई. अब इसपर उन्होंने जवाब देते हुए पीटीआई से कहा कि, “मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है. जिस शो का मैं हिस्सा थी, जो दूसरे चैनल पर था, वह पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया. तब से मैं अपनी यात्रा पर हूं, अपने काम कर रही हूं, नेटवर्किंग कर रही हूं और लोगों से मिल रही हूं.”

Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती को 17 साल बाद इस बात की मिली खुशी, कहा- दुनियाभर से सभी…

Also Read: Kapil Sharma Show: होंठों का मजाक बनने पर दुखी होती थी कपिल शर्मा की बीवी सुमोना चक्रवर्ती, बोली- पहले ही…


सुमोना चक्रवर्ती ने फैंस को लेकर कही ये बात
सुमोना चक्रवर्ती ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर कहा, “मुझे पता है कि मेरे चाहने वालों ने मुझे शो में मिस किया है, मैंने उनके मैसेज देखे है. जैसे ही मैं घर से निकलती हूं, मेरे पड़ोसी कहते है, वो मुझे शो में देखना मिस करते है. यही बात आपको कुछ डिफरेंट करने के लिए मोटिवेट करती है. वहीं, सुमोना अगली बार रोहित शेट्टी के रियलिटी सो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आएंगी. बता दें कि एक्ट्रेस को कपिल शर्मा शो और अच्छे लगते हैं में नताशा के रोल के लिए फैंस बखूबी जानते हैं. उन्होंने 11 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा शादी को लेकर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे जले पर नमक…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >