The GOAT: वेंकट प्रभु ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ईश्वर दयालु है लेकिन…

The GOAT: तलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. अब वेंकट प्रभु ने मूवी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

The GOAT: तलपति विजय की तमिल फिल्म अभी भी कई जगहों पर अजेय है, दर्शक साउथ सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए आ रहे हैं. साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोरीं. इसे तमिल, हिंदी और तेलुगु सहित तीन भाषाओं में रिलीज किया गया था. रिलीज के बाद यह विजय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

कौन से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है The GOAT

तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम ने अब ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है. जी हां फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में जिस किसी ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब इसे जरूर एंजॉय कर सकते हैं. दरअसर ओटीटी दिग्गज ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, एक तलपति से बेहतर क्या है? दो तलपति, निश्चित रूप से… द G.O.A.T- द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, अब नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देखें!

The GOAT की सफलता पर क्या बोले वेंकट प्रभु

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम के निर्देशक वेंकट प्रभु ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, ईश्वर दयालु है!!! आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमारे #GOAT #TheGreatestOfAllTime को एक मेगा ब्लॉकबस्टर बनाया. बता दें कि तलपति विजय की फिल्म ने भारत में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

GOAT के बाद कौन सी फिल्म में नजर आएंगे तलपति विजय

वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित, GOAT में विजय ने गांधी और उनके बेटे जीवन की दोहरी भूमिका निभाई. इसमें डायरेक्टर ने डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था. इसमें प्रशांत, स्नेहा, प्रभु देवा, लैला जैसे कलाकार भी शामिल हैं. GOAT के बाद, थलपति 69 की तैयारी कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का निर्देशन एच विनोथ की ओर से किया जाएगा, और केवीएन प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित होगा.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >