50 लाख की प्राइज मनी… गठबंधन, धोखा और ताबड़तोड़ ट्विस्ट्स, ‘द एलायंस’ के साथ शुरू हुआ माइंड गेम का नया खेल

The Alliance Review: ‘द एलायंस’ आखिरकार प्राइम वीडियो पर आ चुका है. यह रियलिटी शो अपने यूनिक गेम फॉर्मेट, बदलते एलायंस, माइंड गेम और स्मार्ट स्ट्रैटेजी की वजह से बाकी शोज से अलग है. इसमें फिल्म, टीवी, ओटीटी, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया के 16 चर्चित चेहरे हिस्सा ले रहे हैं. कुणाल खेमू अपनी शानदार होस्टिंग से शो में अलग ही एनर्जी लेकर आए हैं.

शो- द एलायंस
होस्ट: कुणाल खेमू
प्लेयर: रवि किशन, पायल धरे, वंशज सिंह, अरमान खेड़ा, कुशल टंडन, निखिल चिनपा, डेजी शाह, रूही दोसानी, रीवा किशन, डेलबार आर्य, सब्बी सूरी, डॉली जावेद हंटर्स, मिनी माथुर, अरसलान गोनी, जैद दरबार और नीति टेलर हैं.
रेटिंग : 4 स्टार

The Alliance Review: ‘द एलायंस’ को लेकर फैंस में काफी समय से जबरदस्त बज बना हुआ था और अब आखिरकार शो शुरू हो चुका है. अपने फ्रेश कॉन्सेप्ट, दमदार होस्ट और अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स की वजह से यह शो बाकी रियलिटी शोज से बिल्कुल अलग नजर आता है. जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका गेम भी है. यहां दोस्ती, गठबंधन, बदलती लॉयल्टी और स्मार्ट स्ट्रैटेजी के दम पर गेम खेला जाएगा. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और बदलते पावर गेम के साथ ‘द एलायंस’ दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट और सस्पेंस का डोज देने वाला है.

The Alliance Stars: ‘द एलायंस’ में नजर आएंगे 16 चर्चित चेहरे

‘द एलायंस’ की सबसे बड़ी खासियत इसका ग्रैंड स्केल है, जिसे भारत की मशहूर कंटेंट और प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया ने तैयार किया है. इस शो में फिल्म, टीवी, ओटीटी, गेमिंग, डांस, कॉमेडी और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया से जुड़े 16 चर्चित चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन यहां सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि दिमाग और स्ट्रैटेजी का असली खेल देखने को मिलेगा.

What To Expect From The Alliance: गेम में क्या देख सकेंगे दर्शक

इस गेम में हर पल बदलते गठबंधन, भरोसे की परीक्षा और स्मार्ट प्लानिंग ही जीत की चाबी है. अच्छी बात यह है कि शो सिर्फ लड़ाई-झगड़ों पर नहीं, बल्कि माइंड गेम और स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटेजी पर फोकस करता है. पहले ही एपिसोड में कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो आगे के गेम को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देते हैं.

Kunal Kemmu As Host: शानदार ह्यूमर कुणाल खेमू को बनाती है परफेक्ट होस्ट

अगर शो के होस्ट की बात करें, तो कुणाल खेमू इस फॉर्मेट में एकदम फिट नजर आते हैं. उनका कूल अंदाज, शानदार ह्यूमर और बेबाक होस्टिंग शो को और भी मजेदार बना देती है. वह हर मोमेंट में कंटेस्टेंट्स को अलर्ट रखते हैं और अपनी एनर्जी से शो की स्पीड बनाए रखते हैं. यही वजह है कि उनकी मौजूदगी पूरे गेम को और ज्यादा एंटरटेनिंग बना देती है. बाकी रियलिटी शोज से अलग, ‘द एलायंस’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी रियल लाइफ बॉन्डिंग है. यहां कंटेस्टेंट्स अपने असली रिश्तों के साथ गेम में उतरते हैं। कोई दोस्त है, कोई पार्टनर तो कोई परिवार का सदस्य. ऐसे में हर फैसला सिर्फ गेम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इमोशंस और रिश्तों पर भी सीधा असर डालता है.

The Alliance Game Format: एलायंस शो का फॉर्मेट समझिये

शो में कुल चार एलायंस बनाए गए हैं, जिसमें किंग्स, वॉरियर्स, हंटर्स और लेजेंड्स शामिल है.

किंग्स टीम में रवि किशन, पायल धारे, वंशज सिंह और अरमान खेरा शामिल हैं.
वॉरियर्स टीम में कुशाल टंडन, निखिल चिनापा, डेजी शाह और रुही दोसानी हैं.
हंटर्स टीम में रीवा किशन, डेलबार आर्या, सब्बी सूरी और डॉली जावेद शामिल हैं.
वहीं लेजेंड्स टीम में मिनी माथुर, अरसलान गोनी, जैद दरबार और नीति टेलर हैं.

The Alliance Winner Price Money: द एलायंस जीतने वाले को मिलेगा 50 लाख की प्राइज मनी

‘द एलायंस’ के गेम का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि आखिर में सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट विनर बनेगा और वही 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम करेगा. गेम को और भी दिलचस्प बनाने के लिए हर हफ्ते नए कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, वहीं कुछ खिलाड़ियों का सफर खत्म भी होगा. यानी हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और अनप्रेडिक्टेबल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- क्या सच में लौट रही है बाहुबली 3? राणा दग्गुबाती के स्टेटमेंट और प्रभास के 3 उंगलियां दिखाते ही मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >