The 50 Show: एक दिन भी नहीं टिक सका ये कंटेस्टेंट, पहले ही टास्क में तगड़ी भिड़ंत

The 50 Show: जियो हॉटस्टार के नए रिएलिटी शो ‘द 50’ की शुरुआत धमाकेदार रही. पहले ही एपिसोड में टास्क, टकराव और बड़ा फैसला देखने को मिला. एलिमिनेशन भी हुआ. जानिए पहले ही दिन कौन हुआ लायन के घर से बेघर?

The 50 Show: जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ नया रिएलिटी शो ‘द 50’ पहले ही दिन दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा. शो की शुरुआत होते ही ड्रामा, टकराव और सस्पेंस भरपूर देखने को मिला. गेम मास्टर ‘लायन’ ने आते ही खेल का माहौल गरमा दिया और 50 कंटेस्टेंट्स में से 10 को कैप्टन चुन लिया.

ब्लू और रेड कार्ड वाला गेम

इन 10 कैप्टन्स ने अपनी-अपनी पांच सदस्यीय टीमें बनाईं. इसके बाद खेल में आया कार्ड सिस्टम. कुछ टीमों को ब्लू कार्ड और कुछ को रेड कार्ड मिले. नियम यह था कि ब्लू कार्ड वाली टीमें रेड कार्ड वाली किसी भी टीम को सीधे चैलेंज कर सकती थीं. यहीं से असली भिड़ंत शुरू हुई.

पहले ही दिन ये टीमें आईं आमने-सामने

  • रजत दलाल बनाम मिस्टर फैजू,
  • प्रिंस नरूला बनाम मोनालिसा,
  • शिव ठाकरे बनाम रिद्धि डोगरा,
  • निक्की तंबोली बनाम कृष्णा श्रॉफ,
  • और करण पटेल बनाम उर्वशी ढोलकिया.

शो में हुई हिमेश रेशमिया की एंट्री

एपिसोड में एंटरटेनमेंट का लेवल तब और बढ़ गया जब शो में बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया की एंट्री हुई. टास्क भी कुछ अलग था, हिमेश गाना गाते और जैसे ही वो रुकते, स्क्रीन पर दिखाई देने वाली दो टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो जाता. इस टास्क के बाद जीत हासिल करने वाले कैप्टन्स की लिस्ट में शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ और मिस्टर फैजू शामिल रहे.

ये कंटेस्टेंट पहले दिन हुआ एविक्ट

लेकिन, जीत के साथ एक मुश्किल फैसला आया. इन पांचों कैप्टन्स को हारने वाली टीमों में से किसी एक सदस्य को बाहर करने का अधिकार मिला. पहले दिन एविक्शन को लेकर कई अफवाहें उड़ीं, लेकिन सच्चाई शो के ऑन-एयर होने के बाद सामने आई. ‘द 50’ से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट वंशज सिंह बने. वंशज एक जाने-पहचाने गेमिंग और पॉप-कल्चर कंटेंट क्रिएटर हैं और इससे पहले MX Player के शो ‘द प्लेग्राउंड’ में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढे़ं: Amaal-Farhana Affair: अमाल और फरहाना का बेहद रोमांटिक फोटो आया सामने, क्या गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे दोनों?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >