The 50: शुभमन गिल संग सीक्रेट रिलेशन? Ridhima Pandit ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डेटिंग और सीक्रेट शादी की अफवाहों को पूरी तरह झूठा बताया. उन्होंने क्या कहा, आइये जानते हैं.

The 50: टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने आखिरकार इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर रिएक्शन दिया है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग करने और यहां तक कि सीक्रेट शादी की प्लानिंग तक की खबरें वायरल हो रही थीं. अब इन अटकलों पर रोक लगाते हुए रिधिमा ने साफ कर दिया है कि उनके और शुभमन गिल के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है.

सीक्रेट शादी की खबरों को बताया पूरी तरह झूठ

दरअसल, 2024 और 2025 के दौरान कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिधिमा पंडित और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिसंबर 2024 में जयपुर में प्राइवेट शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे. हालांकि, इन खबरों को खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ये सभी बातें पूरी तरह से गलत हैं और उनका क्रिकेटर के साथ कोई रिश्ता नहीं है.

रिधिमा पंडित: ‘मैं बहुत बोरिंग इंसान हूं’

Zoom के साथ हुए एक इंटरव्यू में रिधिमा ने इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए कहा, “ऐसा कुछ नहीं है. मैं एक नॉन-कॉन्ट्रोवर्शियल इंसान हूं, और मैं ऐसी ही रहना चाहती हूं. मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया या किसी के लिए गलत नहीं कहा. न ही मैं सिर्फ स्क्रीन के लिए रोमांस करती हूं. असल में, मैं बहुत बोरिंग इंसान हूं. तुम मेरे बारे में कोई गंदगी नहीं निकाल सकते, डार्लिंग्स!”.

शुभमन गिल को बताया था ‘बहुत क्यूट’

इससे पहले एक इंटरव्यू में रिधिमा पंडित ने कहा था कि उन्हें शुभमन गिल “बहुत, बहुत क्यूट” लगते हैं. हालांकि उन्होंने तुरंत साफ कर दिया था कि किसी की तारीफ करने का मतलब यह नहीं होता कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है. उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिकेटर को पर्सनली जानती तक नहीं हैं और अगर कभी असल जिंदगी में मुलाकात हुई तो शायद दोनों इन अफवाहों पर हंसेंगे.

रियलिटी शो ‘द 50’ में हुआ बड़ा विवाद

डेटिंग की अफवाहों के अलावा रिधिमा पंडित हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. शो के दौरान उनका कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह के साथ जोरदार झगड़ा हो गया था, जो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा. बताया गया कि इस विवाद के बाद एक्ट्रेस को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उन्हें जान से मारने के साथ-साथ रेप की धमकियां तक मिलने लगीं.

ऑनलाइन हैरेसमेंट के बाद रिधिमा पंडित ने कथित तौर पर वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की.

यह भी पढ़ें: The 50 से बाहर हुईं दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस नरूला के फैंस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- तुम्हारा वीडियो निकालेंगे, रेप करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >