थलपति विजय और पत्नी संगीता का नहीं होगा तलाक, फैमिली कोर्ट से वापस ली याचिका

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की याचिका वापस ले ली है. जानिए कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ और कैसे शुरू हुआ था पूरा मामला.

Thalapathy Vijay Divorce Case: साउथ सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के तलाक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. संगीता ने फैमिली कोर्ट में दाखिल अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले को बंद कर दिया. यानी फिलहाल विजय और संगीता का तलाक नहीं होगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में शामिल हुईं संगीता

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को संगीता सोर्नालिंगम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैमिली कोर्ट की सुनवाई में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने कोर्ट को अपनी याचिका वापस लेने की वजह बताई. इसके बाद जज ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली और सुनवाई यहीं खत्म हो गई.

संगीता ने क्यों मांगा था तलाक?

यह मामला फरवरी 2026 में शुरू हुआ था, जब संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में थलपति विजय से तलाक की याचिका दायर की थी. अपनी अर्जी में उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि अब साथ रहना संभव नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने परमानेंट एलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग की थी और चेन्नई के नीलांकरई स्थित अपने वैवाहिक घर में रहने की अनुमति भी मांगी थी.

इसके बाद यह मामला कई महीनों तक कोर्ट में चलता रहा और सुनवाई भी कई बार टलती रही. 15 जून 2026 को हुई सुनवाई में संगीता ने कोर्ट को बताया था कि वह अपनी याचिका वापस लेना चाहती हैं. वहीं, एक दूसरी सुनवाई में न विजय कोर्ट पहुंचे और न ही संगीता. दोनों की ओर से उनके वकील मौजूद रहे और कोर्ट को बताया कि वे सुनवाई में शामिल नहीं हो सके.

30 साल पुराना है विजय और संगीता का रिश्ता

विजय और संगीता की शादी को करीब तीन दशक हो चुके हैं. दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने. उनके बेटे का जन्म साल 2000 में हुआ, जबकि 2005 में उनकी बेटी का जन्म हुआ.

ये भी पढ़ें: चीटिंग के शक पर एक्ट्रेस ने अपने ही पति के पीछे लगाया प्राइवेट डिटेक्टिव, फिर जांच में खुलते गए कई राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >