Teri Meri Doriyaann: क्या सीरियल से कटेगा साहिबा का पत्ता, हिमांशी पाराशर बोलीं- दर्शकों को शो में नया…

तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जा रहा है कि साहिबा को दिलजीत की हत्या करने के आरोप में पुलिस उसे पकड़कर ले जाती है. साहिबा अब जेल में बंद है.

Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल तेरी मेरी डोरियां का ट्रैक बेहद दिलचस्प हो गया है. साहिबा ने दिलजीत पर भरोसा किया और उसने ही उसे धोखा दिया. दिलजीत, अकीर को अपने पास रख लेता है और अंगद और साहिबा को ब्लैकमेल करता है. वो साहिबा से शादी करने वाला होता है. हालांकि ऐसा कुछ होता है कि साहिबा, दिलजीत को गोली मार देती है और पुलिस उसे पकड़ लेती है. बता दें कि दिलजीत यानी योगेंद्र विक्रम सिंह ने शो को छोड़ दिया. इस बीच साहिबा के शो छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है. इसपर एक्ट्रेस ने बात की.


तेरी मेरी डोरियां से कटेगा साहिबा का पत्ता
तेरी मेरी डोरियां के प्रोमो में दिखाया गया कि साहिबा की मौत हो जाएगी. हालांकि इसपर मेकर्स ने कुछ कहा नहीं है. लेकिन फैंस परेशान हो गए है कि क्या सच में साहिबा शो को छोड़ रही है. इसपर अब हिमांशी पाराशर ने पिंकविला से बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है और इसलिए मैं इसकी पुष्टि या प्रतिक्रिया नहीं दे सकती. दर्शकों को शो में नया ट्विस्ट देखने को जल्द मिलेगा. मुझे यकीन है कि दर्शकों को कुछ रोमांचक देखने को मिलेगा.” कहा जा रहा है कि मेकर्स साहिबा को एक नये अंदाज में पेश करने वाले हैं.

Teri Meri Doriyaann: सीरियल से कटा इस किरदार का पत्ता, अब शो में नहीं आएगा नजर, साहिबा से है कनेक्शन

Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर

Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर


तेरी मेरी डोरियां में क्या हुआ खास
तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जा रहा है कि साहिबा को दिलजीत की हत्या करने के आरोप में पुलिस उसे पकड़कर ले जाती है. साहिबा अब जेल में बंद है. अंगद उसे छुड़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. अंगद और गैरी उस जगह जाते है, जहां दिलजीत की हत्या होती है. वहां जाकर उन्हें कुछ चौंकाने वाली बात पता चलती है. वहां अमनप्रीत के पिता भी जाते है और अपना बंदूक खोजता है. वो किसी को फोन कर जेल में साहिबा को मारने की बात कहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >