Teri Meri Dooriyann के बंद होने पर छलका साहिबा का दर्द, कहा- पांच साल के लीप के बाद…

तेरी मेरी डोरियां जनवरी 2023 में शुरू हुआ और अब साल जुलाई में खत्म हो रहा. शो की लीड एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर ने ये कन्फर्म कर दिया है. इसे लेकर हिमांशी ने बात की है.

Teri Meri Dooriyann: तेरी मेरी डोरियां के ऑफ-एयर की खबरें सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब कन्फर्म हो गया है कि सीरियल इस महीने बंद हो जाएगा. शो में विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर नजर आ रहे हैं, जो अंगद और साहिबा का रोल निभा रहे हैं. अब सीरियल के खत्म होने पर एक्ट्रेस ने बात की. हिमांशी ने शो में पहले साहिबा का रोल निभाया था. हालांकि साहिबा की मौत के बाद हिमांशी, गुरनूर बनकर शो में आई.

तेरी मेरी डोरियां के बंद होने पर इमोशनल हुई हिमांशी पाराशर

तेरी मेरी डोरियां जनवरी 2023 में शुरू हुआ और अब साल जुलाई में खत्म हो रहा. मेकर्स को उम्मीद थी कि लीप के बाद इसकी टीआरपी बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शो के ऑफ-एयर होने पर हिमांशी पाराशर ने ईटाइम्स से बात की. उन्होंने कहा, “मैं इस शो और अपने किरदार साहिबा से इमोशनली अचैट हूं. पांच साल के लीप के बाद दर्शकों की संख्या में गिरावट आ गई. उसके बाद से रिक्रप्ट में कई सारे बदलाव आए, लेकिन फिर भी ये दर्शकों का ध्यान नहीं खींच पाया.

Also Read:Teri Meri Doriyaann के ऑफ-एयर होने से पहले इस पुराने किरदार की होगी री-एंट्री, अंगद की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट

Also Read: Teri Meri Doriyaann Off-Air: क्या सच में जुलाई में ऑफ-एयर हो जाएगा शो, अंगद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम शूटिंग कर रहे…

Also Read: Teri Meri Doriyaann: क्या सीरियल से कटेगा साहिबा का पत्ता, हिमांशी पाराशर बोलीं- दर्शकों को शो में नया…

हिमांशी पाराशर ने कहा- यह चैनल का फैसला है

हिमांशी पाराशर ने आगे कहा, यह चैनल का फैसला है और मैं इसका सम्मान करती हूं. आखिरकार यह बिजनेस है और शो को अच्छी दर्शक संख्या मिलनी चाहिए. वहीं, तेरी मेरी डोरियां के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि गुरनूर के पीछे उसका एक्स हसबैंड पड़ा हुआ है. वो उससे बचकर साहिबा के पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भागना चाहती है. इस बीच वीर की फिर से वापसी हो गई है. दूसरी तरफ अंगद और गैरी, गुरनूर की सच्चाई पता करने में लगे हुए है.

Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >