Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, अभी करें एंजॉय

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: तेरी बातों में ऐसा उझा जिया अब ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आप इस वीकेंड मूवी को फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं. बता दें कि मूवी ने 133 करोड़ का बिजनेस किया है.

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: शाहिद कपूर और कृति सेनन ने साल की शुरुआत अपनी साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज के साथ की. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला.

ये फिल्म 2024 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी बन गई. अगर आपने अभी तक थियेटर में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया नहीं देखी है, तो अब ओटीटी पर वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. वो भी रेंट फ्री.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. आप इसे अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. इस मूवी में आपको एंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल कर देने वाली रोमाटिंक स्टोरी भी मिलेगी.

ब्लडी डैडी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बड़ी अनाओउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, “एक प्रेम कहानी जो रोमांस की आपकी परिभाषा को फिर से स्थापित कर देगी! #TeriBaatonMeinOnPrime, अभी देखें.”

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक स्मार्ट रोबोटिक्स इंजीनियर आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जो अपनी मौसी उर्मिला शुक्ला (डिंपल कपाड़िया द्वारा अभिनीत) से रोबोटिक्स सीखने के लिए जाता है.

आर्यन सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन उर्फ ​​सिफ्रा (कृति सेनन द्वारा अभिनीत) से मिलने के बाद, प्यार में पड़ जाता है, बिना यह जाने कि यह वास्तव में एक रोबोट है.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला था. इसने 133.49 करोड़ का कलेक्शन किया था.

शाहिद कपूर केो वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा की शूटिंग कर रहे हैं. रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित उनकी पहली हिंदी फिल्म में पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी और कुब्रा सैत भी हैं.

Also Read- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शाहिद कपूर ने की एंट्री, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >