तेजस्वी प्रकाश की अदाओं पर फिसला बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का दिल, कर दिया ये कमेंट

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने फोटोशूट कराया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. ग्रीन आउटफिट में वो गजब की हॉट लग रही है. उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है.

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है. तसवीरों में तेजस्वी हाई स्लिट ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. तेजस्वी ने इस लुक से दर्शकों को लट्टू बना दिया है.

तेजस्वी प्रकाश ने स्टाइलिश अंदाज में बालों को बांधा हुआ है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है. एक अदम्य इच्छा शक्ति से आता है.

तेजस्वी की अदाओं पर उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का दिल आ गया. उन्होंने कमेंट में लिखा, मेरी बॉन्ड गर्ल लेकिन 007नहीं, हमेशा 001. इसपर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, किलर. एक यूजर ने लिखा, इसपर रील वीडियो कब आएगा.

तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के सीरियल नागिन में दिख रही है. इसमें वो प्रथा के किरदार में नजर आ रही है. इसमें उनके अपोजिट बिग बॉस फेम सिम्बा नागपाल है.

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा रिलेशनशिप में है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है. लवबर्ड्स अबतक कई म्यूजिक वीडियोज में साथ में काम कर चुके है. दोनों की जोड़ी सलमान खान के शो बिग बॉस में बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >