TMKOC: इस फोटोशूट में काफी बोल्ड नजर आईं थीं ‘माधवी भाभी’, आप भी देखें तसवीरें

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लोगों को बहुत पसन्द आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है. शो में भले ही वो सिंपल नजर आती है, लेकिन उनके एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लोगों को बहुत पसन्द आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है. शो में भले ही वो सिंपल नजर आती है, लेकिन उनके एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

Also Read: TMKOC: असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं ‘माधवी भाभी’, कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल

साल 2019 में सोनालिका जोशी ने एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें वो बोल्ड अवतार में दिख रही थी. ये फोटोशूट सोनालिका ने एक निगेटिव किरदार के लिए करवाया था. सोशल मीडिया पर फैंस को सोनालिका का ये लुक काफी पसन्द आया था. इस फोटोशूट में उनका वैंपिश लुक दिखा था. वहीं, सोनालिका का ये फोटोशूट काफी वक्त तक चर्चा में बना रहा.

सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए सोनालिका ने लिखा था, ‘VAMPISH Looks !!! ये सिंपल माधवी से बहुत अलग है. (जो किरदार 11 साल से निभाया जा रहा है) अब मैं कुछ चैलेजिंग करने के लिए तैयार हूं. एक्टर्स हमेशा अलग भूमिका निभाने के लिए भूखे होते हैं…’

तसवीरों में सोनालिका ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं. माथे पर बड़ी लाल बिंदी, ओपन हेयर, रेड लिपस्टिक और हैवी ज्लैवरी में सोनालिका का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है. फोटोज में सोनालिका एग्रेसिव भी नजर आईं.

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनालिका एक मराठी महिला का रोल निभा रहीं हैं और असल जिंदगी में भी माधवी मराठी परिवार से है. तारक मेहता से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं. शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती हैं. उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है. सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं.

शो के कारण माधवी आज घर-घर में जानी जाती है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनालिका को तारक मेहता में एक्टिंग करने का हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, अलग- अलग आउटफिट्स में फोटोशूट कराने का शौक रखने वाली सोनालिका गाड़ियों की भी बेहद शौकीन है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >