TMKOC: क्या आप जानते हैं शो में पिता चंपकलाल की फीस ज्यादा है या बेटे जेठालाल की?

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह शो छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. ये टीवी की दुनिया में टॉप शो में से एक है. इस सीरियल के कलाकार काफी मोटी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी और उनके पिता का रोल निभाने वाले चंपकलाल यानी अमित भट्ट में से किसकी फीस ज्यादा हैं.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह शो छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. ये टीवी की दुनिया में टॉप शो में से एक है. इस सीरियल के कलाकार काफी मोटी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी और उनके पिता का रोल निभाने वाले चंपकलाल यानी अमित भट्ट में से किसकी फीस ज्यादा हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी

जेठालाल

‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे है. लॉकडाउन से पहले ही शो मेकर्स ने कलाकारों की फीस में बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये का मेहनताना मिलता है. वह शो के लीड कैरेक्‍टर हैं, ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्‍यादा है.

चंपकलाल

तारक मेहता में अमित भट्ट जेठालाल के बाबू जी चंपकलाल का किरदार निभा रहे है. अमित तारक मेहता के उलटा चश्मा के अलावा टीवी शो खिचड़ी,यश बॉस, चुपके-चुपके, गपशप कॉफी शॉप जैसे कई टीवी शोज़ में भी काम कर चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो हर‍ एपिसोड के लिए 70-80 हजार रुपये लेते हैं.

बता दें कि दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में अपने किरदार से लोगों के दिलों में बस गए हैं. शो में पत्नी दयाबेन के साथ उनकी केमिस्ट्री, बबीता जी के साथ उनका चुलबुला व्यवहार और तारक के साथ उनकी दोस्ती फैंस को लुभाती है. उनकी एक्टिंग, कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी ने उन्‍हें इस शो को सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है.

जबकि ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ शो में बापूजी का किरदार निभा��े वाले अमित भट्ट ने स्वयं युवा होते हुए भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बापूजी यानि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के पिता चंपकलाल जयंती लाल गडा का किरदार बखूबी निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. अमित भट्ट पहले भी कई धारावाहिको में नजर आ चुके हैं, लेकिन बापूजी के किरदार से उन्हें प्रसिद्धि मिली.

वहीं, इन दिनों खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इस कोरोना काल में शूटिंग के लिए तैयार है. तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी. तारक मेहता के निर्माताओं ने टीम के साथ जूम मीटिंग की और इस नए बदलाव के बारे में जानकारी दी थी.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >