TMKOC: ‘बबिता जी’ कर चुकी हैं शाहरुख खान संग इस ऐड में काम, बनी थीं नर्स… VIDEO

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों के खूब पसन्द आता है. इस शो में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहे हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो करने से पहले बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं.

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों के खूब पसन्द आता है. इस शो में जेठालाल का किरदार एक्टर दिलीप जोशी ने और बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता निभा रहे हैं. दोनों के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो करने से पहले बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बिग बॉस’ फेम इस एक्टर की गर्लफ्रेंड थीं ‘बबिता’, मारपीट-झगड़ा के कारण टूट गया था रिश्ता

दरअसल, ये एक पेन का पुराना ऐड है और दोनों ने इसमें साथ काम किया था. इस ऐड में शाहरुख खान ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन एक नर्स बनी थी. पैर की हड्डी टूटने के कारण शाहरुख बेड पर लेटे होते हैं. शाहरुख खान के पैर पर चढ़े प्लास्टर पर मुनमुन एक पैन से साइन करती दिखाई देती हैं.

शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मुनमुन कहती हैं कि शाहरुख कई फिल्मों के प्रमोशन के लिए हमारे शो में आ चुके हैं. सबको प्यार करने वाले किंग खान को हमारे सिटकॉम के सेट पर आना पसंद था. इस शो में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘दिलवाले’ को भी शाहरुख खान ने प्रमोट किया है.

गौरतलब है कि कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. वहीं, शो में जेठालाल और बबीता जी की फ्लर्टिंग के दर्शकों ने खूब मज़े लिए और आज भी ले रहे है.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी

बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सिंतबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. अमर उजाला के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >