Tarak mehta ka ooltah chashmah के बापूजी जेठालाल से छुपकर में इस हसीना के साथ हुए रोमांटिक, PHOTOS VIRAL

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बापूजी का रोल निभाने वाले अमित भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब चंपकलाल की एक हसीना के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज वायरल हो रही है.

सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार कई सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. शो के किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. सभी स्टार कॉस्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यह शो दर्शकों को खूब ज्यादा एंटरटेन और हंसाता है. इस शो में बापूजी यानी की अमित भट्ट और जेठालाल यानी दिलीप जोशी की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद हंसाती है.

अब सोशल मीडिया पर चंपक चाचा यानी अमित भट्ट की कुछ तसवीर वायरल हो रही है. इन फोटोज में अमित एक हसीना के साथ नजर आ रहे है. वहीं फैंस फोटो को देखकर जेठालाल के खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि जेठालाल की गैरहाजिरी में बापूजी जी ये सब करते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बापूजी मस्ती नहीं…आज माधवी भाभी बी लाइक ठुकरा के मेरा प्यार तेरा प्यार..एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे बापूजी जेठिया ने देख लिया तो क्या सोचेगा..एक जलेबी कहीं एक्सट्रा न खा जाए.

https://www.instagram.com/p/CYMT3aOKLLk/

दसअसल चंपलाल सीरियल में 70 साल के एक बुजुर्ग का रोल निभाते है, लेकिन रियल लाइफ में वह जवान हैं और काफी हैंडसम है. शो में तो जेठालाल की मां मर चुकी है. तो फैंस ऐसा सोच रहे हैं कि आखिर यह महिला कौन है, तो हम बताते है यह हसीना अमित भट्ट की रियल लाइफ में पत्नी कृति भट्ट है. कृति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है. लेकिन अमित अपनी फैमिली के साथ अक्सर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं.

अमित भट्ट की लेटेस्ट फोटोज में वह अपनी पत्नी को गोद में बैठाएं दिख रहे हैं. दोनों की तसवीर काफी रोमांटिक है. इस दौरान अमित ने मल्टीकलर स्वेटर और जीन्स पहन रखी है. वहीं उनकी पत्नी ने पीच कलर का वन पीस पहना हुआ है. दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. आपको बता दें कि शो में भले अमित. दिलीप के पिता का किरदार निभा रहे हो, लेकिन असलियत में वे जेठालाल से 5 साल छोटे है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी ब्लू ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, अदाओं से फैंस पर चलाया जादू

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >