पैपराजी से नाराजगी पर तापसी पन्नू ने कहा ‘मुझे ये चीजें पिक्चर लाकर…’

Tapsee Pannu ने पैपराजी से चल रहे लंबे समय से नाराजगी पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि ये चीजें उन्हें पिक्चरें नहीं लाकर देती हैं. जल्द ही वह फिर आई हसीन दिलरूबा में नजर आएंगी.

Tapsee Pannu ने फीवर एफएम के एक इंटरव्यू में पैपराजी से चल रही नाराजगी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह उन्हें खुश करने में विश्वास क्यों नहीं करती हैं और कैसे फोटोग्राफर अपने कमर्शियल फायदे के लिए उनके स्टेटमेंट्स और वीडियो का गलत इस्तेमाल करते हैं.

तापसी ने नेगेटिव खबरों पर ज्यादा क्लिक मिलने पर कहा

तापसी ने नेगेटिव न्यूज पर ज्यादा क्लिक मिलने पर बात करते हुए कहा कि “क्लिक कैसे करोगे तुम? मुझे बताओ अच्छी बातों पर कौन क्लिक करता है? मुझे बताओ तुमने आखिरी न्यूज कौन सी अच्छी पे क्लिक कर दिया हो? अब ये वाली खबर ज्यादा सेंसेशनल है.  वह पापराजी से बहुत रुड और असभ्य हैं, इसलिए हर कोई कह रहा है, ‘क्या हो गया, क्या हो गया, देखना पड़ेगा.’ इसलिए यह दर्शकों के लिए ज्यादा एक्साइटिंग है.

Also Read पैपराजी संग Tapsee Pannu की हुई अनबन, हाथ जोड़ते हुए बोली- आप ही हमेशा सही होते है और…,VIDEO

Also Read Olympic Paris 2024 में भाग लेंगी तापसी पन्नू, कहा ‘अब जब पति मैथियस कोच हैं…’

तापसी ने कहा, ‘मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती’

तापसी ने आगे कहा, “मुझे ये चीजें पिक्चरें ला के नहीं दे रही हैं. मेरी फिल्में खुद अपनी बात कहती हैं. इसलिए मुझे तथाकथित मीडिया के एक वर्ग को खुश करने की ज़रूरत नहीं है, मैं उन्हें डायरेक्ट मीडिया भी नहीं कहती क्योंकि वे अपने निहित स्वार्थ की सेवा कर रहे हैं कि कोई हमारे पोर्टल पर क्लिक कर दे बस.” मैं उन्हें मीडिया नहीं कहती. मीडिया को बेतहाशा लाइनें या वीडियो नहीं डालने चाहिए जिस पर बस क्लिक करना पड़े.”

उन्होंने कहा कि पपराजी को ठीक से पता होता है कि वे कब उनके बहुत करीब आते हैं या उन पर चिल्लाते हैं या उनकी कार का पीछा करते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने प्रिविलेज के लिए माफी नहीं मांगना चाहती हैं. वह एक सामान्य महिला हैं जो चाहती हैं कि वे उनकी प्राइवेसी और फिजिकल स्पेस का सम्मान करें.

तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट

तापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्दी ही फिर हसीन दिलरुबा और खेल खेल में नजर आएंगी. फिर आई हसीन दिलरूबा 2 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने पति मैथियस बो का समर्थन करने के लिए पेरिस पहुंची थी, जो भारत की पुरुष बैडमिंटन डबल्स टीम के कोच के तौर पर पेरिस ओलंपिक में हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >