Tamil Actress Deepa: 29 साल की एक्ट्रेस दीपा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव, जानें वजह

तमिल एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका यानी दीपा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. दीपा ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान थी. पुलिस जांच में लगी हुई है.

Tamil actress Deepa death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर ने सबको झकझोर दिया. एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका (Pauline Jessica) उर्फ दीपा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दीपा की उम्र सिर्फ 29 साल थी. वो तमिल फिल्म ‘वैधा’ और Thupparivalan में नजर आई थी. इसके अलावा उनके पास अन्य प्रोजेक्ट भी थे.

दीपा ने की आत्महत्या

पॉलीन जेसिका यानी दीपा का शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. वो चेन्नई के विरुगंबाक्कम मल्लिकाई एवेन्यू में अकेली रहती थी. पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है. इस खबर के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री काफी शॉक्ड है. दीपा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ये हर कोई जानना चाहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर काफी परेशान थी.

इस वजह से दीपा ने लिया इतना बड़ा कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपा किसी से प्यार करती थी और रिलेशनशिप में कई दिक्कतें आ रही थई. जिसके बाद उन्होंने ये भयानक कदम उठाया. हालांकि पुलिस अन्य कारणों की जांच में भी लगी है. बता दें कि उनकी मौत की जानकारी पुलिस को उनके दोस्त ने दी थी.

Also Read: Nishi Singh: नहीं रही ‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस निशी सिंह, पति ने आखिरी दिनों को यादकर कही ये इमोशनल बात

निशी सिंह का निधन

वहीं, टीवी इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन हो गया. निशी लंबे समय से बीमार चल रही थी और उन्होंने 18 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके पति संजय सिंह ने एक्ट्रेस का हाल ही में 50वां जन्मदिन मनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >