Tabu Daughter: सिंगल तब्बू की बेटी आखिर है कौन? 28 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

Tabu Daughter: तब्बू ने फिल्म इक्कीस के प्रीमियर के मौके पर सबको चौंका दिया, जब उन्होंने फातिमा सना शेख को अपनी बेटी बता दिया. वीडियो वायरल हो रहा है. लोग हैरान हैं. आखिर ये बेटी वाला सच क्या है, पूरी कहानी इस खबर में जानिए.

Tabu Daughter: अगर आपने हाल ही में सोशल मीडिया या एंटरटेनमेंट न्यूज देखी होगी, तो तब्बू से जुड़ा एक वीडियो जरूर आपकी नजरों से गुजरा होगा. वीडियो ऐसा है कि देखते ही दिमाग में सवाल आ जाए. तब्बू की बेटी? वो भी इतने सालों बाद? जबकि सब जानते हैं कि तब्बू सिंगल हैं. तो आखिर माजरा क्या है. चलिए पूरी कहानी समझते हैं.

तो ये है तब्बू की बेटी की असली कहानी…

दरअसल हाल ही में अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस के प्रीमियर पर तब्बू पहुंचीं. रेड कार्पेट पर एंट्री से पहले वो पैपराजी को पोज दे रही थीं. तभी वहां उनकी मुलाकात फातिमा सना शेख से हो गई. जैसे ही तब्बू ने फातिमा को देखा, मुस्कुराते हुए बोलीं, ये मेरी बेटी है. बस फिर क्या था, पैपराजी और सोशल मीडिया दोनों चौंक गए. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये कैसी बेटी. असल में ये बात मजाक और पुराने रिश्ते से जुड़ी है. कहानी हमें ले जाती है साल 1997 में. उस वक्त कमल हासन और तब्बू की फिल्म चाची 420 आई थी. इस फिल्म में तब्बू की बेटी का रोल एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने निभाया था. वही बच्ची थीं फातिमा सना शेख. उसी पुराने कनेक्शन को याद करते हुए तब्बू ने प्रीमियर पर फातिमा को अपनी बेटी कह दिया और उन्हें प्यार से अपने पास बुला लिया.

यूजर्स ने दिये कई तरह के रिएक्शन

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने मजाक में लिखा कि हां याद है, तब भी खी खी करने के अलावा कुछ नहीं किया था. एक यूजर ने लिखा कि तब्बू और फातिमा का बॉन्ड बिल्कुल मां-बेटी जैसा लग रहा था. किसी को फातिमा इस वीडियो में आज भी बच्ची जैसी लगीं तो किसी ने लिखा कि दोनों सच में मां-बेटी वाइब दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies 2026: नए साल में ‘धुरंधर’ को कौन-कौन सी मूवी देगी टक्कर? अगले साल रिलीज होने वाली 10 फिल्मों की LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >