Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: कौन है नए गोली धर्मित शाह, हार्दिक पांड्या-रणवीर सिंह संग कर चुके हैं काम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह शो छोड़ चुके हैं. उनकी जगह धर्मित शाह ने ले लिया है. फैंस जानना चाहते हैं कि नए गोली ने पहले क्या काम किया है, वह किस फिल्मों में नजर आ चुके हैं. आइये आपको बताते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर किसी के फेवरेट शोज में से एक है. सीरियल 16 सालों से सभी को एंटरटेन कर रहा है. बीते दिनों फैंस को उस वक्त झटका लगा जब कुश शाह ने अनाउंस किया कि वो शो को छोड़ रहे हैं. उनके जाने से फैंस परेशान हो गए कि अब टप्पू सेना का एक और किरदार कम हो गया, लेकिन मेकर्स ने तुरंत नए गोली के तौर पर धर्मित शाह की एंट्री करवा दी. धर्मित की शक्ल पूरी तरह कुश जैसी ही लग रही थी और उनकी एक्टिंग भी सभी को पसंद आई. इधर फैंस जानना चाहते थे कि नए गोली ने पहले क्या काम किया है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

कौन है धर्मित शाह

धर्मित शाह के इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स नहीं है, लेकिन वह रणवीर सिंह जैसे स्टार्स संग काम कर चुके हैं. उन्होंने रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सर्कस में काम किया था. इसके अलावा वह कई विज्ञापन का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रिकेक्टर हार्दिक पंड्या संग स्क्रीन शेयर करना शामिल है. वह आए दिन अपना फोटोशूट करवाते रहते हैं. अब धर्मित तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग कर रहे हैं और गोली के किरदार को बेहतर बनाने की तैयारी में हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी ने उन किरदार को किया याद… जिन्होंने शो को कह दिया है अलविदा

धर्मित शाह पूरी मेहनत से गोली का निभाएंगे किरदार

धर्मित शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने की अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी. उन्होंने कहा कि जब उन्हें ऑडिशन के लिए कॉल आया था, तो वह खुशी से पागल हो गए थे. जब तक चीजें फाइनल नहीं हुई, तब उन्होंने किसी को नहीं बताया था. हालांकि जब कास्ट पक्की हो गई, तो उन्होंने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी. सभी काफी इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा कि गोली का किरदार चैलेंजिंग है, लेकिन पूरी मेहनत से करने की कोशिश करूंगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुश शाह के अचानक शो छोड़ने पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गोली को दूर जाते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >