टीवी की दुनिया में अमर हैं ये 8 सीरियल्स, सालों से दर्शकों का कर रहे मनोरंजन, लिस्ट में देखें आपका शो तो नहीं

1 / 1
टीवी की दुनिया में अमर हैं ये 8 सीरियल्स, सालों से दर्शकों का कर रहे मनोरंजन, लिस्ट में देखें आपका शो तो नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

टीवी की दुनिया में अमर हैं ये 8 सीरियल्स, सालों से दर्शकों का कर रहे मनोरंजन, लिस्ट में देखें आपका शो तो नहीं

आज कल टीवी सीरियल्स ने लोगों की जिंदगी में अहम जगह बना ली है. ऐसे कई शोज है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं, कई ऐसे शोज भी है जो कई सालों से टीवी पर चल रहे हैं. आपको आज ऐसे ही शोज के बारे में बताते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 2009 में शुरू हुआ था. शो को 15 साल हो चुके है. कहानी ऐसी है कि सभी पात्र गोकुलधाम सोसाइटी में रहते हैं. वे देश के विभिन्न कोनों से आते हैं और उन्होंने गोकुलधाम सोसाइटी को एक ‘मिनी इंडिया’ बनाया है.

सीरियल कुंडली भाग्य साल 2017 में शुरू हुआ था और अबतक टीवी पर चल रहा है. शो में प्रीता और करण की कहानी दिखाई जाती है. श्रद्धा आर्या प्रीता के रोल में नजर आई है और धीरज धूपर ने करण का किरदार निभाया था.

राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 2009 में शुरू हुआ था. शो में अबतक चौथा जेनरेशन लीप आ चुका है. शो 15 साल से ज्यादा समय से टीवी पर चल रहा है. शो में अक्षरा और नैतिक की कहानी सबसे पहले दिखाई गई थी और अब उनके बच्चे कहानी आगे बढ़ा रहे हैं.

भाबीजी घर पर हैं एक कॉमेडी टीवी शो है. सबसे पहले ये मार्च 2015 में एंड टीवी पर प्रसारित हुआ था. शो में अंगूरी, अनीता, मनमोहन और विभूति की कहानी चलती है.

कुमकुम भाग्य जी टीवी पर आता है और ये साल 2014 में शुरू हुआ था. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि आरवी और पूर्वी अब शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मौजूदा ट्रैक शो के 20 साल के लीप लेने के बारे में है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में लौटा ये पुराना किरदार, रूही-अरमान का सच आएगा सबके सामने?

करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी अभिनीत एक रोमांटिक ड्रामा ये है मोहबब्तें साल 2013 में शुरू हुआ था. साल 2019 में ये शो खत्म हो गया था.

एफ.आई.आर. सब टीवी पर आता था और दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो का पहला एपिसोड 2006 में आया था. साल 2015 में शो खत्म हुआ था.

कसौटी जिंदगी की में श्वेता तिवारी, सीजेन खान, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर ��े काम किया था. शो का पहला एपिसोड साल 2001 में आया था और आठ सालों तक चला. एकता कपूर का ये शो काफी पॉपुलर हुआ था.

Also Read: Anupama-अनुज की जिंदगी में नये विलेन की एंट्री! इस शख्स के लिए डिंपी ने छोड़ा शाह हाउस, आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >