Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब शैलेश लोढ़ा ने दया भाभी को शादी के बाद ये एक चीज नहीं करने की दी थी सलाह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब का रोल निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने दिशा वकानी की शादी के दौरान उन्हें जबरदस्त सलाह दी थी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 वर्षों से दर्शकों को अपनी बेहतरीन कहानी से हंसा रहा है. शो के कैरेक्टर जेठालाल, भिड़े, सोढ़ी, अय्यर, महिला मंडल और टप्पू सेना अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस करते हैं. हालांकि कई पॉपुलर कलाकार हैं, जिन्होंने अब शो छोड़ दिया है, लेकिन आज भी ऑडियंस उन्हें याद करते हैं. इसमें से एक नाम दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा का है. जहां दयाभाभी के कमबैक का हर कोई इंतजार कर रहा है, लेकिन एक्ट्रेस अपनी फैमिली में बिजी है. क्या आपको पता है कि दयाभाभी की शादी के वक्त शैलेश ने उन्हें काफी टिप्स दिए थे.

दिशा वकानी की शादी में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ये कलाकार हुए थे शामिल

दिशा वकानी ने साल 2015 में मुंबई स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की. TMKOC के कलाकारों और क्रू इस वेडिंग में मौजूद थे. इस भव्य समारोह में दिशा के सह-कलाकारों जैसे दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, असित कुमार मोदी, मंदार चंदवाडकर, राज अनादकट और भाव्या गांधी को स्पॉट किया गया था.

दिशा वकानी को शैलेश लोढ़ा ने शादी को लेकर क्या दी थी सलाह

शैलेश, जिन्होंने 14 वर्षों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुख्य भूमिका निभाई थी, ने होने वाली दुल्हन दिशा को शादी के टिप्स दिए थे. उन्होंने कहा था, ”उनके जीवन में बहुत सारी सही चीजें हुई हैं, इससे बेहतर क्या हो सकता है?” अभिनेता-कवि ने दिशा को एक शानदार इंसान बताया और आगे कहा, “बहुत खुश है आज, क्योंकि वह शादी करने के लिए बहुत उत्सुक थी. आखिरकार उनका डी डे आ गया.”

जब शैलेश ने कहा था दिशा बस शादी के बाद न करे ये चीज

अपनी सह-अभिनेत्री को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, शैलेश लोढ़ा ने चुटकी लेते हुए कहा, “अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश रहे, प्रसन्न रहे और वहां ‘हे मां माताजी’ नहीं करें.” उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दिशा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के रूप में सभी का मनोरंजन करती रहेंगी. दिशा वकानी ने 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया, जबकि शैलेश लोढ़ा ने 2022 में इससे अलग होने का फैसला किया.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी का आत्माराम भिड़े संग कैसा है रिश्ता, बोली- अपने पति के साथ…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >