Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कैमरे के बाहर…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका निभाने वाले नितीश भलूनी ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि दिलीप जोशी से हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है. वहीं भिड़े हमें मस्ती करना सिखाते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो में जेठालाल की लड़ाई से लेकर टप्पू सेना की मस्ती तक दर्शकों को खूब हंसाती है. अब टप्पू की भूमिका निभाने वाले नितीश भलूनी ने सीरियल को लेकर कुछ इनसाइड डिटेल्स शेयर किए. उन्होंने बताया कि जेठालाल और भिड़े से वह क्या सीखते हैं.

जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर क्या बोले नीतीश

नीतीश भलूनी ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, हम उनकी सलाह के लिए तरसते रहते हैं. दिलीप सर एक ब्रांड हैं. यदि आप उन्हें सिर्फ देखते हैं, यहां तक ​​कि कैमरे के बाहर भी बिना अभिनय किए, तो आप बहुत कुछ सीखते हैं. मंदार चाचा हमें बताते हैं कि मजा कैसे करना है. हर अभिनेता से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

दिलीप जोशी ने नीतीश को दिया था ये सलाह

नीतीश ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें दिलीप सर ने क्या सलाह दी थी. एक्टर ने कहा कि मुझे पहले भी सीरियल करने का एक्सपीरियंस था और यह कॉमेडी है. इसमें आपको लाउड होना चाहिए. इसलिए, शुरू में मुझे आश्चर्य होता था कि मैं इसे कैसे करूंगा, क्योंकि यह बहुत तेज है. अगर मैं जोर से करना चाहता था, तो मुझे लगता था कि यह ओवरएक्टिंग है. मुझमें विश्वास की कमी आ रही थी. दिलीप सर ने मुझसे कहा, ”बेटा तुम चाहो या न चाहो, तुम्हें यह करना ही होगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे दृढ़ विश्वास के साथ करें.” उन्होंने मुझसे कहा, ”तुम जो कर रहे हो उसको ही सच मान लो, इससे बहुत मदद मिलेगी.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुब्बारा पकड़े समंदर की ओर गए बापूजी, अय्यर ने बड़ी अनहोनी का जताया अंदेशा

यह भी पढ़ें- TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- एक्टर ने बताया कि जनवरी 13-14 तक धरती पर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >