Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद भी शो के एपिसोड्स देखते हैं टप्पू, बोले- पिछली कहानी के बारे में…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी अब नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आने वाले हैं. शो में वह विलेन के रोल में दिखेंगे. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि कॉमेडी शो छोड़ने के बावजूद वह अभी पुराने एपिसोड्स देखते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. जिन किरदारों ने शो को अलविदा कह दिया है, उनके बारे में भी दर्शक छोटी से छोटी बातें जानना पसंद करते हैं. शो में टप्पू के किरदार से पहचाने जाने वाले भव्या गांधी एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं. युवा अभिनेता पुष्पा इम्पॉसिबल नाम के सीरियल में विलेन की भूमिका निभाएंगे. फैंस उनकी टीवी स्क्रीन पर उनके कमबैक को लेकर एक्साइटेड हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद भव्या गांधी ने एपिसोड्स को लेकर कही ये बात

अब पिंकविला संग एक इंटरव्यू में भव्या गांधी ने बताया कि वो शो छोड़ने के बाद भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड्स को देखते हैं. एक्टर ने कहा, “हां. मैं इसे देखता हूं. वास्तव में, कुछ दिन पहले, मैं चोट के कारण लगभग डेढ़ महीने तक बिस्तर पर आराम पर था. उस टाइम में मैंने अपने सारे पुराने एपिसोड्स देख डाले. यह काफी मजेदार और फनी था. क्योंकि मुझे पिछली कहानी के बारे में भी पता था, इसलिए जब भी मैं कोई एपिसोड देखता था, तो मुझे याद आता था कि सीन कैसे शूट किया गया था.”

कब भव्या गांधी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को कहा अलविदा

भव्या गांधी 2008 से 2017 तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा थे. शो छोड़ने के बाद, अभिनेता इंडस्ट्री का पता लगाने के लिए चले गए और गुजराती फिल्मों में उल्लेखनीय काम किया. अब तक, अभिनेता ‘पप्पा तमने नहीं समझे’, ‘बाऊ ना विचार’ और ‘कहवतलाल परिवार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

पुष्पा इम्पॉसिबल में अपने कैरेक्टर को लेकर क्या बोले भव्या गांधी

इसके अलावा, भव्या ने अपने नए शो को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं प्रभास की भूमिका में कदम रखने को लेकर सुपर एक्साइटेड हूं. मैं एक नेगेटिव किरदार निभा रहा हूं, जो मासूम टप्पू की भूमिका से बहुत अलग है. मुझे पता है कि यह एक चुनौती है. मुझे पुष्पा इम्पॉसिबल में एक प्रतिपक्षी का किरदार निभाना है, लेकिन मुझे अपने करियर का यह फेज पसंद है जहां मुझे और अधिक जानने के अवसर मिलते हैं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल इन बॉलीवुड फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल, अभी देखें लिस्ट

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल का टीजर आउट, जेठालाल के बेटे को देख फैंस एक्साइटेड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >