Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल का टीजर आउट, जेठालाल के बेटे को देख फैंस एक्साइटेड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू जल्द ही सोनी सब के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आने वाले हैं. आज मेकर्स ने सीरियल का नया टीजर शेयर किया, जिसमें भव्या के लुक की तारीफ हो रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. जी हां उनके पसंदीदा टप्पू उर्फ ​​भव्या गांधी, जो पिछले काफी समय से टीवी से गायब थे, अब नए शो के साथ धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं. भव्या पुष्पा इम्पॉसिबल नामक एक नए शो के साथ कमबैक कर रहे हैं. एक्टर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और दयाबेन के बेटे का रोल निभाया था. उनकी शरारत से पूरा गोकुलधाम परेशान रहता था. हालांकि शो में 9 साल काम करने के बाद उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था.

भव्या गांधी के नए शो के प्रोमो में क्या है खास

भव्या गांधी के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल के मेकर्स ने धमाकेदार टीजर शेयर किया. जिसमें एक्टर को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. वीडियो में हम देख सकते हैं कि भव्या ने हुड्डी पहन रखा था, उनका आधा चेहरा दिख रहा है और काफी खतरनाक और डैशिंग लग रहे हैं. वहीं क्लिप के साइड में लिखा है, ”जीते थे जिसने लाखों दिल… लौट रहा है अब दिल दहलाने के लिए.” वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ”कल तक जो था सबकी आंखों का तारा, वो अब आ रहा है पुष्पा की जिंदगी में फैलाने अंधेरा… अब मिलेगा ज्यादा वाला फैमिली टाइम पुष्प इम्पॉसिबल के साथ सोम-शनि, रात 9:35 बजे, सिर्फ सोनी सब पर.”

भव्या गांधी के नए प्रोमो देखकर फैंस ने किया क्या कमेंट

भव्या गांधी को विलेन के अवतार में देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, जेठालाल का बेटा इतना बड़ा हो गया और स्मार्ट भी लगने लगा है. एक दूसरे यूजर ने कहा, टप्पू का नया शो, वो भी अलग अवतार में देखना तो पड़ेगा ही. एक अन्य यूजर ने लिखा, उन्हें एक नए किरदार में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं… पुराना टप्पू सबसे अच्छा है, भव्या गांधी सबसे अच्छे हैं.”

भव्या गांधी नये सीरियल में निभाएगा कैसा रोल

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता एक साइको का किरदार निभाएंगे, जिसका मकसद पुष्पा और उसके पूरे परिवार की लाइफ को बर्बाद करना है. भव्या के फैंस को स्टार का एक अलग पक्ष देखने को मिलेगा. इस भूमिका में उनकी मासूमियत का अंत होगा. इससे पहले, पुष्पा इम्पॉसिबल में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, भव्या ने खुलासा किया था, “मैं शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. यह एक बहुत ही अलग कैरेक्टर है, जो निभाने वाला हूं.” उन्होंने कहा, “टीवी मेरा कंफर्ट जोन है और मुझे इसका हिस्सा बनना हमेशा पसंद रहा है.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू अब इस शो में आएंगे नजर, निभाएंगे विलेन का किरदार

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल इन बॉलीवुड फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल, अभी देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >