Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू अब इस शो में आएंगे नजर, निभाएंगे विलेन का किरदार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्या गांधी अब फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्टर इम्पॉसिबल में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उन्होंने अपने कैरेक्टर के बारे में बात भी की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. सालों पहले जब सीरियल शुरू हुआ था, तब टप्पू के किरदार को भव्या गांधी निभाते थे. उन्होंने काफी कम उम्र से शुरुआत की और जल्द ही सबके दिलों में जगह बना ली. हालांकि 9 साल बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया. अब जेठालाल का ऑनस्क्रीन बेटा दूसरे शो में नजर आने वाला है.

भव्या गांधी कौन से सीरियल से टीवी पर कर रहे हैं वापसी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम भव्या गांधी टेलीविजन पर फिर से वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार एक ट्विस्ट के साथ. वह लोकप्रिय टीवी शो पुष्पा इम्पॉसिबल में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, भव्या का किरदार काफी मजेदार और इंटेंस होगा, जिसमें एक मानसिक रोगी के रूप में नजर आएंगे, जो पुष्पा और उसके परिवार को नष्ट करने के लिए प्लानिंग करता है.

पुष्पा सीरियल को लेकर क्या बोले भव्या गांधी

इंडिया फोरम से बातचीत में, भव्या ने अपना एक्साइटमेंट व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. यह एक बहुत ही अलग कैरेक्टर है, एक मानसिक खलनायक जो बदला लेने के लिए पुष्पा के जीवन में प्रवेश करता है.” टेलीविजन पर अपनी वापसी पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा, “टीवी मेरा कम्फर्ट जोन है. मुझे हमेशा इसका हिस्सा बनना पसंद है.”

भव्या गांधी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा और कौन से प्रोजेक्ट्स का रहे हैं हिस्सा

भव्या गांधी ने साल 2017 में ‘पप्पा तमने नहीं समझे से’ अपनी फिल्म की शुरुआत की. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने लंबे कार्यकाल के अलावा, वह ‘भव्य बाऊ ना विचार’, ‘बाप कमाल दिक्रो धमाल’ और ‘शादी के सियापे’ जैसे शो में दिखाई दिए, जहां उन्होंने ननकू का किरदार निभाया. पुष्पा इम्पॉसिबल के मुख्य कलाकारों में करुणा पांडे, नवीन पंडिता और दर्शन गुर्जर शामिल हैं, और जून 2022 में सोनी सब पर इसके प्रीमियर के बाद से यह दर्शकों का दिल जीत रहा है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर की वजह से…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम से इस किरदार का कटेगा पत्ता, हमेशा के लिए छोड़ जाएगा सबको

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >