Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू जल्द बॉलीवुड में मारेंगे एंट्री, सुनील शेट्टी संग स्क्रीन करेंगे शेयर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका निभाने वाले भव्या गांधी अब जल्द ही नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भव्या गांधी, जिन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू की भूमिका के लिए जाना जाता है. अब जल्द ही सोनी सब के नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. इस सीरियल में एक्टर विलेन की भूमिका निभाएंगे. फैंस नए अवतार में भव्या को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की है.

पुष्पा इम्पॉसिबल के बाद और किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं भव्या गांधी

भव्या गांधी से जब पूछा गया कि ‘अजब रात नी गजब वात’ के अलावा वह और किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है. इसपर एक्टर ने बताया, “फिलहाल, मेरी गुजराती फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. ‘ओम स्वीट ओम’ टाइटल से, फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग की जा चुकी है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी. मैं सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली के साथ एक पीरियड फिल्म ‘केसरी वीर’ भी कर रहा हूं.”

करियर के इस फेज को लेकर क्या बोले भव्या गांधी

इसके अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम ने कहा कि उन्हें अपने करियर का ये फेज पसंद आ रहा है. जहां वो अलग-अलग तरह की भूमिका कर रहे हैं. इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टेलीविजन पर अपनी वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं या घबराए हुए हैं, तो भव्या ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं. चूंकि मैं एक ऐसी भूमिका निभा रहा हूं, जो मेरे फैंस ने मुझे जो जाना है, उससे बिल्कुल अलग है.”

भव्या गांधी ने कब छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा

अजब रात नी गजब वात कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का मिश्रण है. इस फिल्म में भव्या गांधी और आरोही पटेल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. मूवी 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. भव्या गांधी ने साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया था. फिर, उन्होंने गुजराती इंडस्ट्री में काम किया और अब उन्हें प्रभास की भूमिका निभाने के लिए पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों में ले लिया गया है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बाद भी शो के एपिसोड्स देखते हैं टप्पू, बोले- पिछली कहानी के बारे में…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टप्पू का पूराने गोली-सोनू संग कैसा है रिश्ता, भव्या गांधी बोले- मैं संपर्क में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >