फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला

Tannmay Vekaria Emotional: बाघा का किरदार निभाने वाले अभिनेता तनमय वेकारिया अचानक सेट पर फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें टूटता हुआ देख को-स्टार और असित कुमार मोदी दोड़ पड़े और हौंसला बढ़ाने लगे.

Tannmay Vekaria Emotional: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 18 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. हाल ही में सेट पर एक ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं. आमतौर पर हंसी और मस्ती से भरे रहने वाले सेट का माहौल बाघा का किरदार निभाने वाले अभिनेता तनमय वेकारिया के चलते भावुक हो गया.

Bagha Emotional: अचानक सेट पर फूट-फूटकर रोने लगे बाघा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तनमय तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक सीन की शूटिंग कर रहे थे. तभी तनमय को अपनी दिवंगत मां (Tanmay Vekaria Cries Remembering Mother) की याद आ गई. तुरंत उनके आंखों से आंसू छलक पड़े और वह सेट पर ही रोने लगे. स्थिति को देखते हुए शूटिंग तुरंत रोक दी गई. वहां मौजूद स्टार्स और क्रू मेंबर्स उन्हें संभालने की कोशिश करने लगे. शो के निर्माता असित कुमार मोदी भी उनके पास पहुंचे और उन्हें हिम्मत दी. उन्होंने तनमय से कहा कि मां का प्यार कभी खत्म नहीं होता. भले ही वह हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद न हों, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है.

Tmkoc bagha aka tannmay vekaria, photo- insatagram

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तन्मय को देखखर खुश होती थी मां

दरअसल तनमय की मां को तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी पसंद था. वह बाघा को स्क्रीन पर देखकर काफी खुश होती थी. हालांकि अब वह इस दुनिया में नहीं है. ऐसे में बाघा को लगा कि अब उनकी मां उन्हें और ऑडियंस से मिल रहे प्यार को नहीं देख पाएगी. दरअसल लेटेस्ट ट्रैक में बाघा और बावरी की कहानी दिखाई जा रही है.

Bagha bawri, photo-instagram

तनमय वेकारिया (Tannmay Vekaria) ने अपनी मां से जुड़ी यादें की शेयर

इसके बाद तनमय ने अपनी मां से जुड़ी कई यादें सेट पर शेयर कीं. उन्होंने बताया कि उनकी मां हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करती थीं और जब भी लोग उनके एक्टिंग की तारीफ करते थे, वह बेहद खुश हो जाती थीं. बावरी और नट्टू काका का किरदार निभाने वाले कलाकार लगातार उनके साथ खड़े रहे और उनका हौंसला बंधाया.

यह भी पढ़ें-बिखरती दुनिया में हौसले की दास्तान, Batwara 1947 की स्टारकास्ट रिवील, देखें गदर मचाने वाला फर्स्ट लुक

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >