TMKOC: 15 सालों से बाघा का किरदार निभाने पर तन्मय वेकारिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने मजेदार और एंटरटेनिंग एपिसोड्स से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो की सोशल मीडिया पर लाखों में फैन फॉलोइंग है. हाल ही में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने शो का हिस्सा बनने और 15 साल बाघा का रोल निभाने पर चुप्पी तोड़ी.

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. शो में बाघा का किरदार निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता तन्मय वेकारिया ने हाल ही में 15 साल से बने रहने पर बात की.

15 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा का पार्ट बनने पर क्या बोले बाघा

तन्मय वेकारिया का तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक छोटी सी भूमिका से सफर शुरू हुआ था. समय के साथ, यह छोटी सी भूमिका उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गई. तन्मय ने शो में अपनी जर्नी को लेकर बात करते हुए कहा, “यह वाकई बहुत अच्छा लगता है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं ऐसे एंटरटेनिंग शो का हिस्सा हूं, जहां मैंने शुरुआत में सिर्फ छोटी भूमिकाएं निभाई थीं. बाघा को पेश हुए लगभग 15 साल हो गए हैं. दर्शकों ने इसे शुरुआत से ही पसंद किया, जो देखने में वाकई खास है.”

क्या बाघा की भूमिका ठुकराने के बारे में तन्मय ने कभी सोचा है

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बाघा की भूमिका को ठुकराने के बारे में सोचा था, इसपर एक्टर ने जवाब दिया, “खैर, मना करने का कोई सवाल ही नहीं था, लेकिन हां, अगर मैंने सोचा होता कि मुझे किसी बेहतर चीज का इंतजार करना चाहिए, तो मैं आज यहां नहीं बैठा होता.” उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि ईश्वर ने उनके लिए बेहतर योजनाएं बनाई थीं और उन्होंने इसका सम्मान किया.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में क्या दिव्यांका त्रिपाठी लेंगी एंट्री, एक्ट्रेस बोली- वे हर साल ऐसी खबरें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >